होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

Pathri Symptoms In Women : महिलाओं में गॉलब्लैडर स्टोन क्यों बनती है, जानिए इसके पीछे के चौंकाने वाले कारण

Pathri Symptoms In Women : महिलाओं में गालब्लैडर (पित्ताशय) की पथरी की समस्या पुरुषों की तुलना में अधिक देखी जाती है, जिसके पीछे प्रमुख कारण हार्मोनल बदलाव और एस्ट्रोजन हैं। इसके अलावा, तेजी से वजन घटाने के लिए अपनाई जाने वाली 'क्रैश डाइट' और गर्भावस्था भी पथरी बनने के खतरे

Published on: January 16, 2026 7:12 AM
Pathri Symptoms In Women
Join Our Whatsapp Channel

HIGHLIGHTS

  • एस्ट्रोजन हार्मोन लिवर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जो महिलाओं में पथरी का मुख्य कारण है।
  • प्रेग्नेंसी और गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन गालब्लैडर स्टोन का जोखिम बढ़ाता है।
  • क्रैश डाइट या सर्जरी से अचानक वजन घटाने पर लिवर अधिक कोलेस्ट्रॉल रिलीज करता है।
  • पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द, पीलिया और खाने के बाद ब्लॉटिंग इसके प्रमुख लक्षण हैं।

Pathri Symptoms In Women : अक्सर देखा गया है कि गालब्लैडर यानी पित्ताशय की पथरी की शिकायत पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा होती है। लिवर के ठीक नीचे मौजूद यह छोटा सा अंग पाचन में बड़ी भूमिका निभाता है।

यह बाइल (पित्त) एसिड को स्टोर करता है, जो शरीर में फैट को पचाने का काम करता है। जब इस बाइल में कोलेस्ट्रॉल और बिलिरुबिन का संतुलन बिगड़ता है, तो वे ठोस होकर पथरी का रूप ले लेते हैं।

महिलाओं में इस बीमारी के बढ़ने के पीछे उनकी जीवनशैली और शरीर में होने वाले कुदरती बदलाव जिम्मेदार हैं।

हार्मोनल बदलाव सबसे बड़ा कारण

महिलाओं में पथरी बनने का सबसे मुख्य कारण हार्मोनल उतार-चढ़ाव है। शरीर में मौजूद एस्ट्रोजन हार्मोन लिवर में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को बढ़ा देता है।

इसी बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के कारण पित्ताशय में पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर गर्भावस्था के दौरान हार्मोन में बड़े बदलाव आते हैं, जिससे यह जोखिम और अधिक हो जाता है।

इसके अलावा, जो महिलाएं गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन करती हैं या हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी लेती हैं, उनमें भी स्टोन बनने की आशंका अधिक रहती है।

मोटापा और क्रैश डाइटिंग का दोहरा खतरा

मोटापा स्त्री और पुरुष दोनों में पथरी का कारण बनता है क्योंकि इससे फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है। लेकिन, वजन घटाने का गलत तरीका महिलाओं के लिए मुसीबत बन जाता है।

अगर कोई महिला ‘क्रैश डाइट’ के जरिए या सर्जरी से बहुत तेजी से वजन घटाती है, तो पथरी होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। दरअसल, तेजी से वजन कम करने के दबाव में लिवर पित्त में अधिक एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल रिलीज करने लगता है, जो जमने लगता है।

खानपान और फैमिली हिस्ट्री

पथरी की समस्या के लिए कुछ बाहरी कारण भी जिम्मेदार होते हैं। अगर परिवार में पहले किसी को गालब्लैडर स्टोन रहा हो, तो यह जेनेटिक हो सकता है। इसके अलावा हाई फैट डाइट, तला-भुना खाना और डायबिटीज भी इस समस्या को जन्म देते हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान गालब्लैडर और पैनक्रियाज में सूजन या इन्फेक्शन होने का खतरा भी बना रहता है, जो आगे चलकर पथरी का कारण बन सकता है।

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

पित्ताशय में पथरी होने पर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द होना इसका सबसे आम लक्षण है। यह दर्द कभी हल्का तो कभी बहुत तेज हो सकता है, जो कुछ मिनटों से लेकर घंटों तक बना रह सकता है।

दर्द के साथ मितली और उल्टी आना भी सामान्य है। अगर आपको तैलीय खाना खाने के बाद अपच, ब्लॉटिंग या अजीब महसूस होता है, तो यह गालब्लैडर में दिक्कत का संकेत है।

पीलिया और बुखार खतरे की घंटी

अगर त्वचा पीली पड़ने लगे, तो तुरंत सावधान हो जाएं। गालब्लैडर का स्टोन जब पित्त की नली को ब्लॉक कर देता है, तो बाइल एसिड आंत में जाने के बजाय खून में मिलने लगता है, जिससे पीलिया हो जाता है।

वहीं, अगर पेट में भारीपन के साथ बुखार और ठंड लग रही है, तो इसका मतलब है कि गालब्लैडर या पैनक्रियाज में इन्फेक्शन फैल रहा है।

Rama Pun

रमा पुन एक प्रशिक्षित और अनुभवी लेखिका हैं, जो हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर 3 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, रमा पाठकों के लिए सटीक और रोचक कंटेंट तैयार करती हैं। उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी खूबी जटिल स्वास्थ्य विषयों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में प्रस्तुत करना है, जिससे आम पाठक भी उसे आसानी से समझ सकें। 📧 Email: punr29638@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading