होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

Dehradun : जिसे 2 दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी, आज उसी का चापड़ से काट डाला गला

देहरादून के मच्छी बाजार इलाके में दिनदहाड़े 23 वर्षीय युवती गुंजन की चापड़ से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर करती है, क्योंकि मृतका ने दो दिन पहले ही आरोपी द्वारा मिल रही धमकियों की शिकायत खुड़बुड़ा चौकी में की थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Published on: February 2, 2026 1:12 PM
Dehradun : जिसे 2 दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी, आज उसी का चापड़ से काट डाला गला
Join Our Whatsapp Channel

HIGHLIGHTS

  1. नगर कोतवाली के मच्छी बाजार में युवक ने सरेआम युवती पर चापड़ से किया हमला।
  2. आरोपी आकाश कुमार (27) गिरफ्तार; शादीशुदा होने के बावजूद गुंजन का कर रहा था पीछा।
  3. गुंजन ने दो दिन पहले पुलिस चौकी में दी थी शिकायत, कार्रवाई न होने से बढ़ा आरोपी का साहस।
  4. देहरादून में 5 दिन के भीतर तीसरी महिला की हत्या से लोगों में भारी आक्रोश।

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का व्यस्त मच्छी बाजार रविवार को एक खौफनाक वारदात से दहल गया। यहां दूल्हा मार्केट के पास एक 23 वर्षीय युवती, गुंजन की सरेआम गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।

हमलावर ने बातचीत के दौरान अचानक उस पर चापड़ (धारदार हथियार) से हमला किया। पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार को मौके से भागने की कोशिश के बाद गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना ने दून पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सरेआम चापड़ से किया ताबड़तोड़ हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुंजन अपने घर से निकली थी तभी आरोपी आकाश ने उसे रोका। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जो बहस में बदल गई। इसी दौरान आकाश ने अपने पास छिपाकर रखे चापड़ से गुंजन की गर्दन पर वार कर दिया।

गला इतनी बुरी तरह कटा कि गुंजन लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। स्थानीय लोग उसे तत्काल दून अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में भारी तनाव है और व्यापारियों ने विरोध में बाजार की दुकानें बंद कर दीं। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस की लापरवाही: शिकायत पर कार्रवाई होती तो बच जाती जान

इस हत्याकांड के पीछे स्थानीय पुलिस की घोर लापरवाही सामने आ रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी आकाश पिछले कई दिनों से गुंजन को परेशान कर रहा था। दो दिन पहले ही उसने गुंजन को जान से मारने की धमकी दी थी।

गुंजन ने इसकी लिखित शिकायत खुड़बुड़ा पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और ढीला रवैया अपनाया। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से आकाश के हौसले बुलंद हो गए और उसने बेखौफ होकर इस वारदात को अंजाम दे दिया।

शादीशुदा होने के बाद भी कर रहा था पीछा

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि हत्यारोपी आकाश कुमार (27), जो मन्नूगंज खुड़बुड़ा का रहने वाला है, पहले गुंजन का दोस्त था। आकाश की शादी होने के बाद गुंजन ने उससे बातचीत बंद कर दी थी और दूरी बना ली थी।

इसके बावजूद आकाश उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। गुंजन पिछले 5-6 सालों से दूल्हे के कपड़ों की एक दुकान में काम करती थी। कोमल राम का बेटा आकाश, गुंजन द्वारा रिश्ता खत्म करने की बात को पचा नहीं पा रहा था।

5 दिन में तीसरी महिला की हत्या से दहशत

देहरादून जिले में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। पिछले 5 दिनों के भीतर यह किसी महिला की हत्या का तीसरा मामला है। इससे पहले 29 जनवरी को विकासनगर में 18 साल की छात्रा की गला और नाक काटकर बर्बर हत्या कर दी गई थी, जिसका आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

वहीं, 31 जनवरी को ऋषिकेश के शिवाजी नगर में एक महिला की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही इन वारदातों से राजधानी में महिलाओं और उनके परिजनों में डर का माहौल है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading