Petrol Diesel Price 27 Jan : सरकारी तेल कंपनियों ने आज मंगलवार, 27 जनवरी को सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव अपडेट कर दिए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
यहां पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर बना हुआ है. हालांकि, एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में आज कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.
एनसीआर में बढ़े दाम, यूपी की राजधानी में राहत
दिल्ली से सटे इलाकों में आज ईंधन के रेट बदल गए हैं. नोएडा में पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यहां नया भाव ₹94.88 प्रति लीटर हो गया है. नोएडा में डीजल भी 17 पैसे महंगा होकर ₹87.98 प्रति लीटर बिक रहा है. गुरुग्राम में भी पेट्रोल 2 पैसे और डीजल 3 पैसे महंगा हुआ है.
दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों को आज थोड़ी राहत मिली है. लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर ₹94.69 और डीजल 17 पैसे गिरकर ₹87.81 प्रति लीटर पर आ गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर ₹105.58 पर पहुंच गया है.
महानगरों में चेन्नई को मिली बड़ी राहत
देश के प्रमुख महानगरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में कीमतें जस की तस हैं. मुंबई में पेट्रोल ₹103.54, कोलकाता में ₹105.45 और बेंगलुरु में ₹102.92 प्रति लीटर है. चेन्नई में आज बड़ी कटौती हुई है. यहां पेट्रोल 33 पैसे सस्ता होकर ₹100.90 और डीजल 32 पैसे गिरकर ₹92.49 प्रति लीटर पर बिक रहा है.
हर सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं रेट
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होती हैं. तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6 बजे नए रेट जारी करती हैं. इसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य टैक्स जुड़ने के बाद ही यह उपभोक्ता तक पहुंचता है.
SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर का भाव
आप घर बैठे अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP <डीलर कोड> लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. वहीं, बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP <डीलर कोड> लिखकर 92231 12222 पर मैसेज भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. डीलर कोड आपको संबंधित पेट्रोल पंप पर मिल जाएगा.



















