Petrol Diesel Price Today 24 January 2026 : सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार, 24 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. देश भर में रेट सुबह 6 बजे अपडेट किए गए.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम जनता को राहत है. हालांकि, एनसीआर के इलाकों और बिहार की राजधानी पटना में उपभोक्ताओं को आज अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.
महानगरों में क्या है हाल
महानगरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में भी रेट स्थिर हैं, जहां पेट्रोल ₹103.54 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर ₹105.41 पर आ गया है, जबकि डीजल ₹92.02 पर बना हुआ है. चेन्नई में पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 12 पैसे महंगा हुआ है.
यूपी-बिहार और एनसीआर में उतार-चढ़ाव
राज्य स्तर पर कीमतों में आज बदलाव देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर ₹94.51 और डीजल 11 पैसे गिरकर ₹87.60 पर आ गया है.
इसके उलट, नोएडा में पेट्रोल 7 पैसे और डीजल 10 पैसे महंगा हुआ है. गुरुग्राम में भी पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 13 पैसे बढ़ा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 पैसे महंगा होकर क्रमशः ₹105.41 और ₹91.66 पर बिक रहा है.
रेट चेक करने का तरीका
तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार और अन्य आर्थिक कारकों के आधार पर तय होती हैं. आप घर बैठे अपने शहर का रेट आसानी से जान सकते हैं.
इंडियन ऑयल (IOC) के ग्राहक अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में RSP <डीलर कोड> लिखकर 92249 92249 पर भेजें. इसी तरह, बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP <डीलर कोड> लिखकर 92231 12222 पर SMS कर सकते हैं. डीलर कोड आपको पेट्रोल पंप पर मिल जाएगा.



















