Health Tips : गर्मियां आते ही ज्यादातर लोग अपनी डाइट से ड्राई फ्रूट्स को बाहर कर देते हैं। सबसे बड़ा डर इनकी ‘गर्म तासीर’ होती है।
बात अगर अखरोट (Walnut) की करें, तो यह एक सुपरफूड है, जो कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स का खजाना है। अच्छी खबर यह है कि आपको गर्मी में इसे छोड़ने की जरूरत नहीं है।
अगर आप अखरोट को रात भर पानी में भिगोकर खाते हैं, तो इसकी गर्मी निकल जाती है और यह इस मौसम में भी आपको छह बेमिसाल फायदे देता है।
दिल की सेहत और कोलेस्ट्रॉल पर वार
खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना आजकल आम समस्या है और यह सीधे तौर पर दिल की बीमारियों को न्योता देता है। अखरोट इस मामले में एक रक्षक की तरह काम करता है।
नियमित रूप से भीगे अखरोट खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। यह आपकी धमनियों को स्वस्थ रखकर दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक घटा देता है।
वजन घटाने का नेचुरल फॉर्मूला
अगर आप गर्मी में वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो भीगे अखरोट आपके सबसे अच्छे साथी बन सकते हैं। जब आप जंक फूड की जगह इसे खाते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर और हेल्दी फैट्स आपको लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास कराते हैं।
इससे आप फालतू खाने से बच जाते हैं। साथ ही, यह आपको दिन भर के लिए जरूरी एनर्जी भी देता है, जिससे थकान महसूस नहीं होती।
नींद और स्किन के लिए वरदान
अखरोट सिर्फ ताकत ही नहीं, सुकून भी देता है। इसमें ‘मेलाटोनिन’ नाम का केमिकल होता है, जो अच्छी नींद के लिए जिम्मेदार है।
अगर आप सोने से पहले या सुबह भीगे अखरोट खाते हैं, तो नींद की क्वालिटी बेहतर होती है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-ई और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स कूट-कूट कर भरे होते हैं।
ये तत्व गर्मियों की तेज धूप और यूवी किरणों से आपकी स्किन को होने वाले नुकसान से बचाते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।















