Kidney Health Risks : अक्सर लोग मानते हैं कि किडनी केवल शराब पीने से ही खराब होती है, लेकिन यह एक अधूरा सच है। आजकल युवाओं के बीच ट्रेंड कर रही ‘एनर्जी ड्रिंक्स’ किडनी की सेहत के लिए शराब जितनी ही, या उससे भी ज्यादा घातक साबित हो रही हैं।
किडनी पर केमिकल का सीधा हमला
किडनी हमारे शरीर का मुख्य फिल्टर है। यह खून से टॉक्सिन, वेस्ट और एक्स्ट्रा सॉल्ट को बाहर निकालती है, साथ ही ब्लड प्रेशर और फ्लूइड रेगुलेशन भी संभालती है।
एनर्जी ड्रिंक्स में ऐसे कठोर केमिकल्स होते हैं जो इस फिल्टर सिस्टम पर अचानक बहुत ज्यादा लोड डाल देते हैं। जो युवा इसे रोज पीते हैं, उनमें किडनी फेलियर और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इन ड्रिंक्स को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है।
किसे है सबसे ज्यादा खतरा?
अगर आपको पहले से किडनी से जुड़ी कोई भी छोटी-बड़ी समस्या है, तो एनर्जी ड्रिंक्स को पूरी तरह छोड़ देना चाहिए। यह शौक जानलेवा साबित हो सकता है। स्वस्थ लोगों को भी इसे डेली रूटीन का हिस्सा बनाने से पहले सोचना चाहिए।
यह ड्रिंक शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का भ्रम पैदा करती है, लेकिन अंदर ही अंदर अंगों को खोखला कर रही होती है।
बचाव के लिए अपनाएं ये देसी विकल्प
किडनी को डिटॉक्स करने और स्वस्थ रखने के लिए सादा पानी सबसे बेहतर है। अगर आपको स्वाद चाहिए, तो नींबू पानी एक शानदार विकल्प है।
इसके अलावा, ग्रीन टी, कैमोमाइल टी, पुदीना या अदरक वाली चाय (जिंजर टी) किडनी से गंदगी बाहर निकालने में मदद करती हैं।
आप अपने पीने के पानी में ताजे हर्ब्स या मसाले डालकर ‘इन्फ्यूज्ड वाटर’ भी बना सकते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद है।















