Side Effects of Eating Fast : आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में लोग ब्रेकफास्ट हो या लंच, बस पेट भरने की रस्म निभाते हैं। कई लोग तो अपनी प्लेट या टिफिन 10 मिनट से भी कम समय में साफ कर देते हैं।
आपको लग सकता है कि आपने वक्त बचा लिया, लेकिन एक्सपर्ट्स इसे शरीर के लिए बेहद खतरनाक मानते हैं। यह आदत आपके डाइजेशन सिस्टम को पूरी तरह कन्फ्यूज कर देती है।
मुंह से शुरू होता है असली पाचन
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि खाने को पचाने का काम पेट में नहीं, बल्कि मुंह में ही शुरू हो जाता है। जब हम निवाला चबाते हैं, तो वह लार (Saliva) के साथ मिलकर टूटता है।
10 मिनट से कम समय में खाने का मतलब है कि आप भोजन को बिना चबाए सीधा निगल रहे हैं। ऐसे में खाने के बड़े टुकड़े सीधे पेट में पहुंचते हैं।
पेट इन्हें ठीक से पचा नहीं पाता और ये टुकड़े अंदर सड़ने लगते हैं। इसी वजह से खाने के तुरंत बाद लोगों को गैस, ब्लॉटिंग और भारीपन महसूस होता है।
20 मिनट का गणित और मोटापे का कनेक्शन
शरीर का अपना एक सिस्टम है। जब खाना पेट में जाता है, तो हार्मोंस दिमाग को सिग्नल भेजते हैं कि “पेट भर गया है”। इस सिग्नल को एक्टिवेट होने में करीब 20 मिनट लगते हैं।
जब आप 10 मिनट में ही सब कुछ खा लेते हैं, तो दिमाग और पेट (Gut) का संपर्क टूट जाता है। सिग्नल न मिलने के कारण इंसान जरूरत से ज्यादा खा लेता है (Overeating)। यही आदत धीरे-धीरे मोटापे का सबसे बड़ा कारण बन जाती है।
न्यूट्रिशन जीरो, बीमारी का खतरा ज्यादा
तेजी से खाने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि आप महंगा और अच्छा खाना खाकर भी कुपोषित रह सकते हैं। जब खाना पचता ही नहीं, तो शरीर भोजन से जरूरी न्यूट्रिशन अब्जॉर्ब नहीं कर पाता।
लंबे समय तक यह आदत बनी रहे तो ‘मेटाबॉलिक सिंड्रोम’ जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है, जो जनरल हेल्थ को पूरी तरह बिगाड़ देती है।















