होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

Thyroid Health Habits : थायराइड में भूखा रहना बन सकता है खतरा,अपनाएं ये सही मॉर्निंग रूटीन

Thyroid Health Habits : थायराइड में वजन घटाने के लिए खाना छोड़ना या भूखा रहना सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है। फिटनेस एक्सपर्ट कृपा केडी के अनुसार, डायटिंग से कार्टिसोल हार्मोन बढ़ता है जिससे मेटाबॉलिज्म और धीमा हो जाता है। एक्सपर्ट ने दिन की शुरुआत के लिए 20 सेकंड का एक विशेष रूटीन बताया है।

Published on: January 21, 2026 6:51 AM
Thyroid Health Habits
Join Our Whatsapp Channel

HIGHLIGHTS

  • भूखे रहने से शरीर में कार्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिससे वजन घटने के बजाय बढ़ता है।
  • खाना छोड़ने पर थायराइड ग्रंथि एनर्जी बर्न करना बंद कर देती है, जिससे थकान और ब्लोटिंग होती है।
  • एक्सपर्ट कृपा केडी ने सुबह की सुस्ती दूर करने के लिए तीन आसान एक्सरसाइज सुझाई हैं।

Thyroid Health Habits : थायराइड की समस्या में मेटाबॉलिज्म धीमा होने के कारण वजन बढ़ना एक आम बात है, लेकिन इसे कम करने के चक्कर में मरीज अक्सर डायटिंग या भूखे रहने का रास्ता अपना लेते हैं।

फिटनेस एक्सपर्ट कृपा केडी ने इसे सबसे बड़ी भूल करार दिया है। उनके मुताबिक, थायराइड के मरीजों पर भूखे रहने का उल्टा असर होता है और उनका वजन कम होने के बजाय तेजी से बढ़ने लगता है।

डायटिंग का शरीर पर ‘रिवर्स इफेक्ट’

जब आप वजन कम करने के लिए खाना कम करते हैं या लंबे समय तक भूखे रहते हैं, तो शरीर में कार्टिसोल हार्मोन का उत्पादन बढ़ जाता है। यह बढ़ा हुआ कार्टिसोल थायराइड को संकेत देता है कि वह एनर्जी बर्न करना बंद कर दे ताकि शरीर खुद को सुरक्षित रख सके।

नतीजतन, शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है और अंडर-एक्टिव थायराइड और भी ज्यादा धीमा काम करने लगता है। इस स्थिति में मरीज को ज्यादा थकान महसूस होती है और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ जाती है।

आप चाहे कितना भी क्लीन फूड क्यों न खा लें, अगर शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल रही है, तो वजन बढ़ना तय है।

सुबह की सुस्ती दूर करने का तरीका

थायराइड से जूझ रही महिलाओं को अक्सर सुबह उठते ही भारीपन और सुस्ती (स्लगिशनेस) महसूस होती है, जिसका मुख्य कारण तनाव है।

एक्सपर्ट ने सलाह दी है कि डायटिंग के बजाय सुबह उठते ही केवल 20 सेकंड का समय निकालकर तीन छोटे काम करने चाहिए। इससे शरीर में एनर्जी का फ्लो बेहतर होता है।

ये 3 काम बदल देंगे दिन की शुरुआत

पहला काम शोल्डर रोल्स है। अपने दोनों कंधों को हल्का-हल्का चारों तरफ घुमाएं और इसे 6 बार दोहराएं। इसके तुरंत बाद नाक से 4 बार गहरी सांस लें।

तीसरा और सबसे अहम स्टेप है हील रेज, इसमें 10 बार अपनी एड़ियों को उठाएं और वापस जमीन पर रखें।

यह प्रक्रिया थायराइड के फ्लो को एड्रिनल की तरफ ले जाती है, जिससे सुबह की अकड़न और सुस्ती दूर हो जाती है।

Arm Fat Kam Kaise Kare : बिना जिम जाए अगर आप भी चाहती हैं टोंड आर्म्स, तो जरूर अपनाएं ये टिप्स

Rama Pun

रमा पुन एक प्रशिक्षित और अनुभवी लेखिका हैं, जो हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। विभिन्न न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर 3 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, रमा पाठकों के लिए सटीक और रोचक कंटेंट तैयार करती हैं। उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी खूबी जटिल स्वास्थ्य विषयों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में प्रस्तुत करना है, जिससे आम पाठक भी उसे आसानी से समझ सकें। 📧 Email: punr29638@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading