होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

नैनीताल को सीएम धामी का 121 करोड़ का तोहफा, सूखाताल झील और पार्किंग की मिली सौगात

Published on: December 25, 2025 11:16 PM
नैनीताल को सीएम धामी का 121 करोड़ का तोहफा, सूखाताल झील और पार्किंग की मिली सौगात
Join Our Whatsapp Channel

नैनीताल को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 121 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी है। सीएम ने नैनीताल दौरे के दौरान कुल 13 बड़ी विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें सबसे अहम प्रोजेक्ट मेट्रोपोल पार्किंग और सूखाताल झील का सौंदर्यीकरण है, जिसका इंतजार पर्यटक और स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने 42 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन कर शहर को जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

सूखाताल झील बनी नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट सीएम धामी ने 30 करोड़ 66 लाख रुपये की दो योजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें सबसे खास सूखाताल झील का कायाकल्प है। करीब 29 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च कर इस झील को एक ‘रिचार्जिंग जोन’ और टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया गया है। यहाँ अब दो झीलों के बीच डक्ट, पानी की शुद्धता के लिए एयरेशन प्लांट, नौ दुकानें, शौचालय ब्लॉक और एक लिफ्ट व ट्रांजिट भवन बनाया गया है।

झील के चारों तरफ पैदल पथ का निर्माण भी हुआ है, जो पर्यटकों को आकर्षित करेगा। इसके अलावा, हल्द्वानी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में डेढ़ करोड़ रुपये से पुस्तकालय का जीर्णोद्धार भी पूरा हो चुका है।

पार्किंग की समस्या पर बड़ा प्रहार पहाड़ों पर पार्किंग की समस्या सबसे विकराल है। इसे देखते हुए सीएम ने नैनीताल के तल्लीताल में 34 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से ऑटोमेटेड मल्टीलेवल पार्किंग की नींव रखी। यहाँ 202 कारें और 96 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। वहीं, रामनगर में पुरानी तहसील की जमीन पर 38 करोड़ 57 लाख रुपये से बहुमंजिला पार्किंग बनेगी, जिसमें 343 वाहनों की क्षमता होगी और 16 दुकानें भी बनाई जाएंगी।

पुल, स्कूल और बिजली-पानी की चिंता मुख्यमंत्री ने 90 करोड़ 86 लाख रुपये की जिन 11 योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। बेतालघाट के दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग पर 9 करोड़ 63 लाख रुपये से एक प्री-स्ट्रेस मोटर पुल बनेगा।

वहीं, रामनगर के ग्रामीण इलाकों (शंकरपुर और जोगीपुरा) में लो-वोल्टेज की समस्या खत्म करने के लिए 20 लाख रुपये से अधिक खर्च कर सर्वो वोल्टेज स्टेबलाइजर लगाए जाएंगे। बेतालघाट के अमेल गांव में 60 लाख रुपये से लिफ्ट सिंचाई योजना बनेगी।

शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा निवेश किया गया है। लालकुआं विधानसभा में 4 करोड़ रुपये से 14 स्कूलों और एक आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत होगी। कालाढूंगी में 2 करोड़ रुपये से पांच स्कूल और एक सड़क सुधारे जाएंगे, जबकि रामनगर और हल्द्वानी में भी स्कूलों के कायाकल्प पर लाखों रुपये खर्च होंगे। गोला नदी के दानीजाला में 28 लाख रुपये से रिवर क्रॉसिंग केबल का निर्माण होगा, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन आसान होगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिलान्यास वाली सभी योजनाएं तय समय और गुणवत्ता के साथ पूरी हों। उन्होंने कहा कि ये विकास कार्य पर्यटन बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने में मील का पत्थर साबित होंगे। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीएम ललित मोहन रयाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading