होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

CM Helpline Uttarakhand : दफ्तर नहीं, घर आए अधिकारी – देहरादून में 4 दिन के अंदर स्वीकृत हुई उर्मिला सुमन की पेंशन

देहरादून के पटेल नगर में सीएम हेल्पलाइन की तत्परता का एक बड़ा उदाहरण सामने आया है। बुजुर्ग आर्य सुमन की शिकायत पर प्रशासन ने केवल चार दिनों के भीतर उनकी पत्नी उर्मिला सुमन की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कर दी। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बुजुर्ग दंपती के घर जाकर ही मौके पर आय प्रमाण पत्र बनवाया और सभी दस्तावेज पूरे किए।

Published on: January 27, 2026 4:30 PM
CM Helpline Uttarakhand : दफ्तर नहीं, घर आए अधिकारी - देहरादून में 4 दिन के अंदर स्वीकृत हुई उर्मिला सुमन की पेंशन
Join Our Whatsapp Channel

HIGHLIGHTS

  1. देहरादून के देहरा खास (पटेल नगर) निवासी आर्य सुमन ने सीएम हेल्पलाइन पर की थी शिकायत।
  2. जिला प्रशासन ने घर जाकर 'अपणी सरकार' पोर्टल के जरिए मौके पर ही बनाए दस्तावेज।
  3. शिकायत दर्ज होने के मात्र 4 दिन के भीतर वृद्धावस्था पेंशन को मिली मंजूरी।
  4. जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने दिखाया त्वरित एक्शन।

CM Helpline Uttarakhand : देहरादून में सीएम हेल्पलाइन 1905 का असर धरातल पर दिखाई दिया है। केवल एक शिकायत पर सरकारी सिस्टम न सिर्फ हरकत में आया, बल्कि सरकारी दफ्तर खुद चलकर बुजुर्ग के दरवाजे तक पहुंच गया। मामला देहरादून के पटेल नगर (देहरा खास) का है, जहां प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग महिला उर्मिला सुमन की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कर दी है।

घर पर ही तैयार हुए दस्तावेज

देहरा खास निवासी वरिष्ठ नागरिक आर्य सुमन अपनी पत्नी उर्मिला सुमन की वृद्धावस्था पेंशन न मिलने से परेशान थे। उन्होंने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और जिलाधिकारी सविन बंसल की निगरानी के चलते समाज कल्याण विभाग ने इस मामले को प्राथमिकता पर लिया।

हैरानी और राहत की बात यह रही कि बुजुर्ग दंपती को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े। शिकायत मिलते ही विभागीय अधिकारी सीधे उनके घर पहुंचे। अधिकारियों ने न केवल दस्तावेजों की जांच की, बल्कि मौके पर ही “अपणी सरकार” पोर्टल के माध्यम से जरूरी आय प्रमाण पत्र भी तैयार करवाया। यह पूरी प्रक्रिया घर बैठे ही पूरी की गई।

चार दिन में मिली खुशखबरी

श्रीमती उर्मिला सुमन ने बताया कि उनके पति ने कुछ दिन पहले ही शिकायत दर्ज कराई थी। प्रशासन की टीम घर आई और सारी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद महज चार दिनों के भीतर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने उन्हें सूचित किया कि उनकी पेंशन स्वीकृत हो गई है और जल्द ही मिलनी शुरू हो जाएगी। उर्मिला और उनके पति आर्य सुमन ने इस संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया है।

प्रशासन का ‘ग्राउंड जीरो’ एक्शन

वार्ड-72 के पार्षद आलोक कुमार ने पुष्टि की कि पोर्टल पर शिकायत आते ही विभाग ने सक्रियता दिखाई और घर जाकर दस्तावेज तैयार किए। वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने जानकारी दी कि राजस्व विभाग के सहयोग से आय प्रमाण पत्र और अन्य कागज तैयार कर पेंशन स्वीकृत कर दी गई है। यह मामला नज़ीर है कि कैसे प्रशासन मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर आमजन की समस्याओं का समाधान कर रहा है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading