होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

देहरादून : अब ISBT पुलिस चौकी होगी शिफ्ट, फ्लाईओवर के नीचे बदल जाएगा ट्रैफिक प्लान

Published on: December 22, 2025 10:29 PM
देहरादून : अब ISBT पुलिस चौकी होगी शिफ्ट, फ्लाईओवर के नीचे बदल जाएगा ट्रैफिक प्लान
Join Our Whatsapp Channel

देहरादून डीएम सविन बंसल के आईएसबीटी पहुंचते ही हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने निकासी गेट पर बने निर्माण को तुरंत ध्वस्त करने और वहां मौजूद पुलिस चौकी को शिफ्ट करने का कड़ा आदेश दिया है। सोमवार को औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने साफ कर दिया कि शहर के सबसे व्यस्त इलाके में अब कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान दिल्ली जाने वाली बसों का निकासी गेट बंद मिलने पर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर ही एमडीडीए को तत्काल गेट खोलने के निर्देश दिए और पुराने आदेशों की अनदेखी करने पर एआरएम के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्यवाही करने को कहा। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनता की सुविधा से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों की अब सीधे जिम्मेदारी तय होगी।

यातायात सुधारने के लिए फ्लाईओवर के नीचे के सभी अवैध कट अब हमेशा के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बजाय सुरक्षित क्रॉसओवर बनेगा और फ्लाईओवर के नीचे व्यवस्थित ‘कलर कोड’ पार्किंग तैयार होगी। हरिद्वार बाईपास रोड पर सड़क किनारे टाइल्स लगाकर पार्किंग विकसित करने के लिए डीएम ने मौके पर ही एनएच (नेशनल हाईवे) को फंड मंजूर कर दिया है, ताकि आम यात्रियों को जाम से फौरी राहत मिल सके।

आरटीओ को सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर सख्त एक्शन लेने की हिदायत दी गई है। जिलाधिकारी ने दो टूक कहा है कि आईएसबीटी क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण या ट्रैफिक में बाधा स्वीकार नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नमामी बंसल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading