होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

Dhami Cabinet : 8 प्रस्ताव पास, गौचर-चिल्यालीसौड़ हवाई पट्टी अब वायुसेना के हवाले, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी

देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 8 अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। सरकार ने राज्य की सुरक्षा और विकास को ध्यान में रखते हुए गौचर-चिल्यालीसौड़ हवाई पट्टी को वायुसेना को सौंपने और ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 जैसे बड़े फैसले लिए हैं।

Published on: January 28, 2026 2:35 PM
Dhami Cabinet : 8 प्रस्ताव पास, गौचर-चिल्यालीसौड़ हवाई पट्टी अब वायुसेना के हवाले, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी
Join Our Whatsapp Channel

HIGHLIGHTS

  1. गौचर और चिल्यालीसौड़ हवाई पट्टियां अब वायुसेना के पास, नागरिक और सैनिक दोनों भर सकेंगे उड़ान।
  2. राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 'उत्तराखंड ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026' को मंजूरी।
  3. ऊधम सिंह नगर की 1354.14 एकड़ भूमि सिडकुल को ट्रांसफर, बनेगा बड़ा औद्योगिक आस्थान।
  4. जनजातीय जिलों में सरकारी ढांचे का पुनर्गठन और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सेवा नियमावली पर लगी मुहर।

Uttarakhand Dhami Cabinet Decisions 2026 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है। सुबह 11 बजे शुरू हुई यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें राज्य के विकास और सुरक्षा से जुड़े कुल 8 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

कैबिनेट की कार्यवाही शुरू होने से पहले एक दुखद खबर पर शोक व्यक्त किया गया। मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर गहरा दुःख जताया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

इसके बाद राज्यहित में कई बड़े निर्णय लिए गए।

हवाई पट्टियां अब रक्षा मंत्रालय के पास

सामरिक दृष्टि से उत्तराखंड के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। चमोली स्थित गौचर और उत्तरकाशी की चिल्यालीसौड़ हवाई पट्टी अब रक्षा मंत्रालय के अधीन होगी। सरकार ने भारतीय वायुसेना और रक्षा मंत्रालय के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठकों के बाद इन हवाई पट्टियों को ‘एडवांस लैंडिंग ग्राउंड’ के रूप में विकसित करने की सहमति दी है। अब इनका संचालन संयुक्त रूप से नागरिक और सैनिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

ग्रीन एनर्जी और उद्योग को बढ़ावा

ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए धामी सरकार ने ‘उत्तराखंड ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026’ के प्रख्यापन को मंजूरी दे दी है। इससे राज्य में हरित हाइड्रोजन उत्पादन को सीधा बढ़ावा मिलेगा। वहीं, उद्योगों को रफ्तार देने के लिए ऊधम सिंह नगर स्थित प्राग फॉर्म की 1354.14 एकड़ जमीन सिडकुल को ट्रांसफर करने के शासनादेश में संशोधन किया गया है। यहाँ अब औद्योगिक आस्थान विकसित किया जाएगा।

स्वास्थ्य और जमीन अधिग्रहण के नियम बदले

कैबिनेट ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सेवा नियमावली 2026 को हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा, राजस्व विभाग ने विकास परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को सरल बनाया है। अब परियोजनाओं के लिए भूमि मालिकों से आपसी समझौते के आधार पर जमीन ली जा सकेगी और इसी आधार पर प्रक्रिया का निर्धारण किया गया है।

जनजातीय क्षेत्रों पर फोकस और जल मूल्य

जनजाति कल्याण विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए देहरादून, चमोली, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जैसे जनजाति बाहुल्य जिलों में विभागीय ढांचे के पुनर्गठन को सहमति मिली है। साथ ही उत्तराखंड जनजाति कल्याण राजपत्रित अधिकारी सेवा (संशोधन) नियमावली, 2025 को भी मंजूरी दी गई।

सरकार ने जल संसाधनों के उपयोग पर भी नियम सख्त किए हैं। राज्य में गैर-कृषि कार्यों के लिए भूजल निकालने पर अब जल मूल्य या प्रभार चुकाना होगा। शिक्षा क्षेत्र में निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2023 में संशोधन करते हुए ‘जीआरडी उत्तराखंड’ नाम से नया विश्वविद्यालय खोलने को भी मंजूरी मिल गई है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading