होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

देहरादून के अटाल गांव में गरीब बच्चों की पढ़ाई बनेगी आसान, मिले 4.50 लाख रुपये

Published on: December 21, 2025 3:02 PM
देहरादून के अटाल गांव में गरीब बच्चों की पढ़ाई बनेगी आसान, मिले 4.50 लाख रुपये
Join Our Whatsapp Channel

देहरादून जिले की दूरस्थ तहसील त्यूणी के ग्राम अटाल क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने वाले एनजीओ को जिला प्रशासन ने बड़ी मदद दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के CSR फंड से 4.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इस क्षेत्र के निवासियों और एनजीओ ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया था कि कई मेधावी बच्चे आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रस्ताव तैयार कर CSR फंड से मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

इन निर्देशों पर अमल करते हुए UJVNL ने 4.50 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दी है। इससे अटाल क्षेत्र के करीब 300 गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा का लाभ मिलेगा। इस कदम से इलाके में शिक्षा का स्तर मजबूत होगा और कमजोर वर्ग के बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का हक है और आर्थिक स्थिति किसी की प्रतिभा के रास्ते में रोड़ा नहीं बननी चाहिए। जिला प्रशासन का लगातार प्रयास है कि दूरदराज और पिछड़े इलाकों के बच्चों को भी बराबर के अवसर मिलें। भविष्य में भी ऐसे जनहित के काम जारी रहेंगे।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading