होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

Haridwar News : हरिद्वार में हड़कंप, निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक से मिला अज्ञात का शव

हरिद्वार जिले में दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई है. सिडकुल के गायत्री विहार में एक निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक से 30-35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है. वहीं, लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय फैक्ट्री कर्मी बृजेश कुमार की मौत हो गई.

Published on: January 21, 2026 3:46 PM
Haridwar News : हरिद्वार में हड़कंप, निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक से मिला अज्ञात का शव
Join Our Whatsapp Channel

HIGHLIGHTS

  • सिडकुल के गायत्री विहार में बंद पड़े निर्माणाधीन मकान के टैंक से मिला शव.
  • तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना, 30-35 वर्ष आंकी गई उम्र.
  • शव पर चोट के निशान नहीं, मौत का कारण बना रहस्य.
  • लक्सर में नाइट शिफ्ट से लौट रहे दो युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर.
  • टिक्कमपुर निवासी 22 वर्षीय बृजेश की मौत, साथी कल्याण की हालत गंभीर.
  • लक्सर-हरिद्वार रोड पर श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास अब तक जा चुकी हैं 6 से ज्यादा जान.

Haridwar News : हरिद्वार के सिडकुल और लक्सर थाना क्षेत्रों में मंगलवार को दो दुखद घटनाएं सामने आईं. सिडकुल के गायत्री विहार इलाके में एक निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक से संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव बरामद हुआ है.

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, 22 जनवरी की रात से भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी

दूसरी ओर, लक्सर-हरिद्वार रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई.

सेफ्टी टैंक से आ रही थी बदबू

सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित गायत्री विहार में एक निर्माणाधीन मकान का काम पिछले कई दिनों से बंद पड़ा था. मंगलवार को अचानक मकान के आसपास रहने वाले लोगों को तेज दुर्गंध महसूस हुई. शक होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो सेफ्टी टैंक के भीतर एक शव दिखाई दिया. पुलिस ने शव को बाहर निकाला, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी. शव की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना है.

शरीर पर चोट के निशान नहीं, गहराया रहस्य

पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है. शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर चोट का कोई भी बाहरी निशान नहीं मिला है, जिससे मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है.

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. पुलिस आसपास के इलाकों में लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी.

लक्सर: ड्यूटी से लौटते वक्त हादसा

इधर, लक्सर क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है. सुल्तानपुर क्षेत्र के टिक्कमपुर गांव निवासी बृजेश कुमार (22 वर्ष) और उसका साथी कल्याण, अकबरपुर ऊद गांव स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे. सोमवार रात दोनों अपनी ड्यूटी खत्म कर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे.

जैसे ही वे लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर श्री सीमेंट फैक्ट्री के थोड़ा आगे पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के दौरान बृजेश ने तोड़ा दम

राहगीरों ने दोनों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान बृजेश कुमार की मौत हो गई, जबकि कल्याण की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने पुष्टि की है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है. गौरतलब है कि इसी मार्ग पर पिछले कुछ समय में 6 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, फिर भी हादसों पर लगाम नहीं लग रही है.

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading