होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

उत्तराखंड के इन गांवों में शादी में शराब परोसी तो देना होगा 51 हजार का जुर्माना

Published on: December 24, 2025 3:09 PM
उत्तराखंड के इन गांवों में शादी में शराब परोसी तो देना होगा 51 हजार का जुर्माना
Join Our Whatsapp Channel

उत्तरकाशी के गांवों में नशा मुक्ति की एक नई और सख्त लहर चली है। भटवाड़ी तहसील के मानपुर और फोल्ड गांव के ग्रामीणों ने शराबबंदी को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।

अब इन गांवों में शादी या किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में शराब परोसने पर भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। ग्रामीणों ने खुली बैठक में प्रस्ताव पारित कर न केवल जुर्माने का प्रावधान किया है, बल्कि नियम तोड़ने वालों के सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।

मानपुर गांव में ग्राम प्रधान शंकर प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में हुई खुली बैठक में यह कड़ा निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया कि गांव की सीमा के भीतर शराब की बिक्री, भंडारण और सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस नियम का उल्लंघन करने वाले पर 21,000 रुपये का तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा।

क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय कोहली ने स्पष्ट किया कि यह फैसला सिर्फ पैसे तक सीमित नहीं है, बल्कि शराब परोसने वाले परिवारों का पूरा गांव हुक्का-पानी बंद कर देगा। ऐसे आयोजनों में कोई भी ग्रामीण शामिल नहीं होगा।

वहीं, फोल्ड गांव में भी ग्राम प्रधान सोनपाल रमोला की अगुवाई में पंचायत भवन में अहम बैठक हुई। यहां के निवासियों ने मानपुर से भी ज्यादा सख्त कदम उठाए हैं।

फोल्ड पंचायत क्षेत्र में शराब पीते, बेचते या अवैध स्टॉक करते पकड़े जाने पर सीधे 51,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। जुर्माने से प्राप्त यह राशि ग्राम पंचायत के खाते में जमा होगी और इसे गांव के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ग्राम निगरानी समिति का गठन भी किया गया है।

उत्तरकाशी जनपद में यह बदलाव अब एक मुहिम का रूप ले रहा है। इससे पहले डुंडा ब्लॉक के लोदाड़ा गांव ने भी शराबबंदी लागू कर 51 हजार के जुर्माने का प्रावधान किया था।

धनारी क्षेत्र के फोल्ड और भटवाड़ी के मानपुर के शामिल होने के बाद अब जिले के तीन गांव पूरी तरह से नशामुक्ति की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। इन फैसलों में महिला मंगल दल और युवक मंगल दल ने भी अपनी पूरी भागीदारी निभाई है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading