होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

उत्तराखंड में अब नक्शा पास कराने का झंझट खत्म, आर्किटेक्ट की मुहर ही होगी काफी

Published on: December 24, 2025 7:26 PM
उत्तराखंड में अब नक्शा पास कराने का झंझट खत्म, आर्किटेक्ट की मुहर ही होगी काफी
Join Our Whatsapp Channel

उत्तराखंड में अपना घर बनाने वालों को अब विकास प्राधिकरण की लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा। प्रदेश सरकार ने छोटे और कम जोखिम वाले भवनों का नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को पूरी तरह बदल दिया है।

धामी कैबिनेट ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत नक्शा पास करने की नई व्यवस्था को मंजूरी दे दी है, जिससे अब यह काम सरकारी दफ्तर के बजाय सीधे थर्ड पार्टी यानी इंपैनल आर्किटेक्ट के जरिए हो सकेगा।

भारत सरकार के निर्देशों के बाद राज्य मंत्रिमंडल ने इस अहम फैसले पर मुहर लगाई है। नई व्यवस्था के तहत सिंगल रेजिडेंशियल हाउस और छोटे व्यावसायिक भवनों के नक्शे अब इंपैनल आर्किटेक्ट द्वारा स्वप्रमाणित (सेल्फ-सर्टिफाइड) किए जा सकेंगे।

इसके लिए निर्माणकर्ता को आवेदन के साथ SC-1 और SC-2 फॉर्म समेत सभी जरूरी दस्तावेज सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे। इसमें यह जानकारी देनी होगी कि भवन का प्लान आर्किटेक्ट द्वारा सत्यापित है और निर्धारित शुल्क जमा कर दिया गया है।

आवास विभाग के प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि यह बदलाव आम लोगों को एक अतिरिक्त विकल्प देने के लिए किया गया है। अब भवन स्वामी अपनी सुविधानुसार विकास प्राधिकरण या फिर थर्ड पार्टी, दोनों में से किसी से भी नक्शा पास करवा सकते हैं। इससे पहले हर छोटे नक्शे के लिए प्राधिकरण की मंजूरी अनिवार्य थी, जिसे अब खत्म कर दिया गया है।

इसके साथ ही सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र को भी बड़ी राहत दी है। कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड सामान्य औद्योगिक विकास नियंत्रण (संशोधन) विनियमावली, 2025 को मंजूरी मिल गई है। इस फैसले से कंप्लायंस बर्डन कम होगा और एमएसएमई (MSME) व अन्य औद्योगिक इकाइयों का ग्राउंड कवरेज दायरा बढ़ाया गया है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading