होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

देहरादून वालों सावधान! कल दोपहर 2 बजे से बदल जाएगा शहर का ट्रैफिक, घंटाघर से बहल चौक तक

देहरादून में 31 जनवरी को संत रविदास जयंती पर निकलने वाली शोभा यात्रा के चलते पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। दोपहर 2 बजे से शहर के डीएल रोड, घंटाघर और पल्टन बाजार समेत कई मुख्य मार्गों पर रूट बदला रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इसी प्लान के हिसाब से अपनी यात्रा तय करें ताकि जाम से बचा जा सके।

Published on: January 30, 2026 10:45 PM
देहरादून वालों सावधान! कल दोपहर 2 बजे से बदल जाएगा शहर का ट्रैफिक, घंटाघर से बहल चौक तक
Join Our Whatsapp Channel

HIGHLIGHTS

  1. 31 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शहर में लागू होगी नई ट्रैफिक व्यवस्था।
  2. डीएल रोड से शुरू होकर घंटाघर, पल्टन बाजार और सर्वे चौक से गुजरेगी यात्रा।
  3. बहल चौक, दर्शन लाल चौक और कनक चौक पर विशेष डायवर्जन रहेगा।
  4. एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने लोगों से सहयोग और वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल की अपील की।

Dehradun Traffic Diversion : राजधानी दून में 31 जनवरी को संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसे देखते हुए दून पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि आम जनता को जाम की समस्या न हो, इसके लिए शहर के मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्ट किए गए हैं।

कहां से कहां तक जाएगी शोभा यात्रा

पुलिस प्लान के मुताबिक, शोभा यात्रा दोपहर दो बजे डीएल रोड से शुरू होगी। यहां से यह यात्रा बैनी बाजार, बहल चौक, ओरियंट चौक, पल्टन बाजार, राजा रोड, तहसील चौक, कनक चौक और सर्वे चौक होते हुए वापस डीएल रोड पर समाप्त होगी। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ेगी, संबंधित चौराहों पर ट्रैफिक रोका या मोड़ा जाएगा।

प्रमुख चौराहों पर ऐसा रहेगा डायवर्जन

यात्रा के डीएल रोड से निकलने पर शुरुआत में यातायात सामान्य रहेगा, लेकिन बैनी बाजार पहुंचते ही बदलाव शुरू हो जाएंगे। बहल चौक पर शोभा यात्रा आने के बाद सर्वे चौक से बहल चौक जाने वाले वाहनों को रोजगार तिराहा की तरफ भेजा जाएगा। वहीं, बहल चौक से बैनी बाजार जाने वाले ट्रैफिक को रुक-रुक कर पास किया जाएगा।

ग्लोब चौक पर यात्रा के पहुंचने पर पैसिफिक तिराहा से आने वाले वाहनों को बैनी बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जब यात्रा शहर के ह्रदय स्थल घंटाघर पहुंचेगी, तो दर्शन लाल चौक और ओरियंट चौक से घंटाघर जाने वाले वाहनों को जरूरत के हिसाब से आंशिक रूप से डायवर्ट किया जाएगा। पल्टन बाजार में यात्रा के प्रवेश करते ही बाकी जगहों पर ट्रैफिक सामान्य कर दिया जाएगा।

राजा रोड और तहसील चौक के लिए निर्देश

शोभा यात्रा के राजा रोड पहुंचने पर प्रिंस चौक से तहसील जाने वाले वाहनों को चंदन नगर की ओर मोड़ा जाएगा। इसी तरह, जब यात्रा तहसील चौक पहुंचेगी, तो द्रोण कट से तहसील जाने वाले ट्रैफिक को आईजी कट से होते हुए दून चौक भेजा जाएगा।

दर्शन लाल चौक पर यात्रा आने के बाद, तहसील और बुद्धा चौक से कोई भी वाहन दर्शन लाल चौक की तरफ नहीं जा सकेगा।

वापसी रूट और सामान्य यातायात

यात्रा के अंतिम चरण में लैंसडाउन चौक और कनक चौक पर सख्ती रहेगी। कनक चौक पर यात्रा होने के दौरान ओरियंट और लैंसडाउन चौक से वहां कोई वाहन नहीं जाएगा।

अंत में सर्वे चौक पर यात्रा पहुंचने पर कनक चौक, क्रॉस रोड और बहल चौक से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। यात्रा के करनपुर बाजार में प्रवेश करते ही सभी डायवर्जन पॉइंट खोल दिए जाएंगे और शहर का यातायात पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने सभी नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने और डायवर्जन प्लान का पालन करने का आग्रह किया है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading