होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

देहरादून में न्यू ईयर पर पुलिस का अल्टीमेटम, हुड़दंग किया तो हवालात में मनेगा नया साल

नए साल के जश्न में हुड़दंग करने वालों पर देहरादून पुलिस सख्त हो गई है। एसएसपी ने साफ निर्देश दिए हैं कि नियम तोड़ने वालों की रात हवालात में कटेगी, जिसके लिए शहर भर में एल्कोमीटर से सघन जांच शुरू कर दी गई है।

Published on: December 31, 2025 4:23 PM
देहरादून में न्यू ईयर पर पुलिस का अल्टीमेटम, हुड़दंग किया तो हवालात में मनेगा नया साल
Join Our Whatsapp Channel

HIGHLIGHTS

  • देहरादून में न्यू ईयर पर हुड़दंग करने वालों को सीधी जेल की चेतावनी।
  • शहर की सीमाओं और आंतरिक रास्तों पर एल्कोमीटर से हर ड्राइवर की जांच।
  • पर्यटक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, एसएसपी खुद कर रहे निगरानी।
  • शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर मौके पर ही होगी सख्त कार्रवाई।

देहरादून : नए साल का जश्न मनाने निकले हैं तो जरा संभलकर रहें। देहरादून पुलिस ने साफ कर दिया है कि हुड़दंग करने वालों की रात आज हवालात में कटेगी।

Chamoli Tunnel Accident : THDC प्रोजेक्ट के अंदर बड़ा हादसा, सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

31 दिसंबर और नए साल के स्वागत के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे पर्यटकों को देखते हुए दून पुलिस पूरी तरह ‘अलर्ट मोड’ पर आ गई है। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जश्न मनाएं, लेकिन कानून को हाथ में लेने की गलती न करें।

सीमाओं पर एल्कोमीटर से सख्त जांच

शहर से लेकर देहात तक पुलिस का पहरा सख्त कर दिया गया है। जनपद की सीमाओं और शहर के अंदरूनी रास्तों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। हर संदिग्ध वाहन को रोका जा रहा है और चालकों की एल्कोमीटर के जरिए जांच की जा रही है। पुलिस का मकसद साफ है कि ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के चलते किसी निर्दोष की जान न जाए। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों का चालान काटने के साथ ही गाड़ी सीज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

पर्यटक स्थलों पर ‘खाकी’ का पहरा

मसूरी और देहरादून के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भीड़भाड़ को देखते हुए इन जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि पर्यटकों को, खासकर महिलाओं और परिवारों को कोई परेशानी न हो। एसएसपी देहरादून खुद पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

Uttarakhand Weather Update : आज बारिश और बर्फबारी के आसार, कल से फिर सताएगी सूखी ठंड

वे लगातार फील्ड में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाए। पुलिस की टीमें सादी वर्दी में भी भीड़ के बीच मौजूद रहेंगी।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading