होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

Dehradun में लगी पहली ऑटोमेटेड बॉटल क्रैशर मशीन, अब प्लास्टिक कचरे से बनेगी कुर्सी-मेज

देहरादून नगर निगम ने प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए शहर में पहली ऑटोमेटेड प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन का उद्घाटन किया है। मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने गुरुवार को इस मशीन की शुरुआत की, जो प्लास्टिक कचरे को उपयोगी रॉ मैटेरियल में बदलेगी। पीपीपी मोड पर आधारित इस पहल का विस्तार जल्द ही शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों और पर्यटक स्थलों पर किया जाएगा।

Published on: January 29, 2026 3:08 PM
Dehradun में लगी पहली ऑटोमेटेड बॉटल क्रैशर मशीन, अब प्लास्टिक कचरे से बनेगी कुर्सी-मेज
Join Our Whatsapp Channel

HIGHLIGHTS

  1. देहरादून के मेयर और नगर आयुक्त ने निगम परिसर के बाहर पहली ऑटोमेटेड बॉटल क्रैशर मशीन का उद्घाटन किया।
  2. यह मशीन मनसा फैसिलिटी एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित होगी, जिससे नगर निगम सीधे रिसाइकिल रॉ मैटेरियल खरीदेगा।
  3. प्लास्टिक वेस्ट से प्राप्त सामग्री का उपयोग टेबल, कुर्सी, गमले और सजावटी सामान बनाने में किया जाएगा।
  4. प्रमुख स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पार्क और सरकारी भवनों को मशीन लगाने के लिए चिह्नित किया गया है।

Dehradun Plastic Bottle Crusher Machine : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड अभियान को धरातल पर उतारने के लिए देहरादून नगर निगम ने बड़ी पहल की है।

गुरुवार को निगम परिसर के बाहर मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने शहर की पहली ऑटोमेटेड प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन का जनता को समर्पित किया। यह तकनीक शहर की स्वच्छता प्रणाली को डिजिटल और आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

पीपीपी मोड पर संचालित होगी व्यवस्था

इस पूरी परियोजना को मनसा फैसिलिटी एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर पीपीपी (Public-Private Partnership) मोड पर चलाया जा रहा है। कंपनी इन मशीनों के जरिए एकत्रित बोतलों को क्रश कर रिसाइकिल करेगी।

नगर निगम इस कंपनी से रिसाइकिल किया हुआ कच्चा माल (रॉ मैटेरियल) खरीदेगा, ताकि प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

कचरे से कंचन बनाने की तैयारी

नगर निगम इस रिसाइकिल मटेरियल का उपयोग शहर के सौंदर्यकरण के लिए करेगा। क्रश किए गए प्लास्टिक से फ्लावर पॉट, टेबल, चेयर और घर के सजावटी शोपीस बनाए जाएंगे। इन वस्तुओं को बाद में शहर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सजावट और जन-उपयोग के लिए रखा जाएगा, जिससे ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा साकार होगी।

शहर के प्रमुख स्थानों पर लगेंगी मशीनें

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने जानकारी दी कि फिलहाल इस पहली मशीन के फीडबैक का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख पर्यटक स्थल, शैक्षणिक संस्थानों, पार्कों और मुख्य चौराहों पर ऐसी और मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए निगम ने पहले ही स्थानों को चिह्नित कर लिया है, जिससे आम जनता को प्लास्टिक कचरा फेंकने के लिए बेहतर विकल्प मिल सके।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading