होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

उपनल कर्मचारियों को अभी करना होगा इंतजार, कैबिनेट ने उपसमिति को सौंपा वेतन का मामला

Published on: December 24, 2025 12:37 PM
उपनल कर्मचारियों को अभी करना होगा इंतजार, कैबिनेट ने उपसमिति को सौंपा वेतन का मामला
Join Our Whatsapp Channel

उत्तराखंड कैबिनेट ने आज बड़ा फैसला लेते हुए नेचुरल गैस पर वैट की दर को 20 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी, लेकिन उपनल कर्मचारियों के ‘समान कार्य-समान वेतन’ की उम्मीदों पर फिलहाल चर्चा जारी रहेगी।

सरकार ने इस संवेदनशील मामले को अब मंत्रिमंडल उपसमिति के पास भेजने का निर्णय लिया है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 277 कर्मचारियों का वेतन मामला भी इसी समिति को सौंपा गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे में सरकार ने बड़े बदलाव किए हैं। अब आयुष्मान और अटल आयुष्मान योजना पूरी तरह इंश्योरेंस मोड में संचालित होगी, जबकि गोल्डन कार्ड हाइब्रिड मोड में काम करेगा। पांच लाख रुपये से कम के क्लेम का भुगतान इंश्योरेंस कंपनी करेगी, वहीं इससे ऊपर के क्लेम ट्रस्ट के जरिए मिलेंगे।

महंगाई दर को देखते हुए कर्मचारियों का अंशदान करीब 250 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये तक कर दिया गया है। इसके अलावा, दुर्गम और अति दुर्गम इलाकों में सेवा देने वाले करीब 300 विशेषज्ञ डॉक्टरों को अब 50 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता मिलेगा।

सरकार ने कलाकारों और लेखकों को बड़ी राहत देते हुए उनकी मासिक पेंशन 3000 से बढ़ाकर 6000 रुपये कर दी है। सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के वर्क चार्ज कर्मचारियों को भी अब पेंशन का लाभ मिलेगा।

धराली और आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के सेब उत्पादकों के लिए सरकार ने रॉयल डिलिशियस सेब का दाम 51 रुपये और रेड डेलिशियस का 45 रुपये प्रति किलो तय किया है।

इज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए अब छोटे और कम जोखिम वाले व्यावसायिक भवनों का नक्शा एम्पनल्ड आर्किटेक्ट सीधे पास कर सकेंगे। उद्योगों और एमएसएमई यूनिट के लिए ग्राउंड कवरेज का दायरा बढ़ाया गया है।

बांस एवं रेशा विकास परिषद के ढांचे में बदलाव करते हुए तकनीकी स्टाफ को अब उपनल के बजाय आउटसोर्सिंग से रखने की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा शिक्षा सेवा में संशोधन करते हुए प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति उम्र 50 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading