होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

Veer Bal Diwas : 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाएगी भाजपा, दीप्ति रावत को मिली कमान

Published on: December 21, 2025 11:20 PM
Veer Bal Diwas : 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाएगी भाजपा, दीप्ति रावत को मिली कमान
Join Our Whatsapp Channel

Veer Bal Diwas : भारतीय जनता पार्टी 26 दिसंबर को पूरे उत्तराखंड में ‘वीर बाल दिवस’ मनाएगी। गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के लिए पार्टी ने प्रदेश स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन ने एक विशेष टीम का गठन किया है, जिसकी कमान प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज को सौंपी गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि वीर साहिबजादों का बलिदान देश की हर पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इतनी कम उम्र में अपने धर्म और सिद्धांतों पर अडिग रहने का जो साहस साहिबजादों ने दिखाया, वह इतिहास में अद्वितीय है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दीप्ति रावत के साथ गुरविंदर सिंह चंडोक और बलजीत सोनी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर साहिबजादों की शहादत को नई पीढ़ी तक ले जाने का आह्वान किया था। इसी प्रेरणा से पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर इस दिवस को व्यापक स्वरूप में मना रही है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को माता गुजरी और गुरु गोबिंद सिंह के परिवार के त्याग और शौर्य की गाथा से परिचित कराना है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि ‘वीर बाल दिवस’ के तहत राज्य के हर जिले में विशेष सभाओं और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों में साहिबजादों के बलिदान पर केंद्रित भाषण प्रतियोगिताएं, प्रश्नोत्तरी और अन्य गतिविधियां आयोजित होंगी। इन कार्यक्रमों के जरिए छात्र-छात्राओं को इतिहास के इस गौरवपूर्ण अध्याय की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

कार्यकर्ता सामूहिक रूप से स्थानीय गुरुद्वारों में जाकर शब्द कीर्तन का श्रवण करेंगे और जिलों में प्रभात फेरियां भी निकाली जाएंगी। कार्यक्रम स्थलों पर साहिबजादों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी और संबंधित साहित्य का वितरण भी किया जाएगा। पार्टी का मानना है कि यह बलिदान समाज को सदैव न्यायपूर्ण और करुणामय निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देता रहेगा।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading