Chia Seeds Face Mask : हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा बेदाग और चमकदार नजर आए। इस चाहत को पूरा करने के लिए लोग अक्सर बाजार में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं। ये
प्रोडक्ट्स असर तो दिखाते हैं, लेकिन जेब पर भारी पड़ते हैं। अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए कुदरती तरीके से अपनी स्किन को हेल्दी और जवां बनाना चाहते हैं, तो चिया सीड्स एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
चिया सीड्स को कुछ खास घरेलू चीजों के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से चौंकाने वाले नतीजे मिल सकते हैं। यहां जानिए उन तीन आसान फेस पैक्स के बारे में, जो आपकी स्किन केयर रूटीन को बदल सकते हैं।
शहद और नींबू के साथ पाएं कोमल त्वचा
नींबू को स्किन केयर के लिए काफी असरदार माना जाता है। यह स्किन टोन को सुधारकर चेहरे पर चमक लाता है, जबकि शहद त्वचा को नमी देकर सॉफ्ट बनाता है।
इस पैक को बनाने के लिए चिया सीड्स में नींबू की कुछ बूंदें और आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
समय पूरा होने पर सादे पानी से चेहरा धो लें। यह नुस्खा त्वचा में तुरंत जान डाल देता है।
एलोवेरा का जादू: झुर्रियों पर वार
एलोवेरा में मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। चिया सीड्स के साथ इसका इस्तेमाल बढ़ती उम्र के संकेतों, जैसे रिंकल्स और फाइन लाइन्स को कम कर सकता है।
इसके लिए एक चम्मच चिया सीड्स में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे तक सूखने दें। उसके बाद चेहरा धो लें।
दही और चिया सीड्स: डेड स्किन की छुट्टी
अगर चेहरे पर डेड सेल्स जमा हो गए हैं या आप अपनी रंगत निखारना चाहते हैं, तो दही और चिया सीड्स का कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट है। दही में मौजूद गुण त्वचा को साफ कर उसे गोरा बनाने में मदद करते हैं।
इस मास्क को तैयार करने के लिए एक चम्मच चिया सीड्स में दो चम्मच दही मिलाएं। इसे चेहरे पर अच्छे से लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अंत में चेहरे को पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को फ्रेश और चमकदार बना देगा।















