Morning Skincare Routine : हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा बिना किसी मेकअप के भी साफ और चमकदार दिखे। अक्सर हम इसके लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स पर भरोसा करते हैं, लेकिन असल में एक सही ‘नेचुरल ब्यूटी रूटीन’ ज्यादा असरदार होता है।
खासतौर पर सुबह के वक्त आपकी स्किन केयर की आदतें तय करती हैं कि दिनभर चेहरे पर कितनी रौनक रहेगी।
अगर आप नेचुरल तरीके से ग्लो पाना चाहते हैं, तो इन तीन आसान तरीकों को अपने मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
चेहरे को ठंडे पानी में डुबोना (Ice Water Dip)
सुबह सोकर उठने के बाद सबसे पहला काम स्किन को जगाने का होना चाहिए। इसके लिए एक बाउल में ठंडा पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े लें।
इसमें अपने चेहरे को 30 से 40 सेकंड के लिए डुबोएं। यह किसी स्किन टॉनिक से कम नहीं है।
यह प्रक्रिया चेहरे की सुबह वाली सूजन (Puffiness) को तुरंत कम करती है और ओपन पोर्स को टाइट करती है।
इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे गालों पर एक नेचुरल पिंक ग्लो दिखाई देने लगता है। ऑयली स्किन वालों के लिए यह तरीका बेहद फायदेमंद है।
कपड़े में लपेटकर बर्फ की मालिश
चेहरा धोने के बाद स्किन को टाइट करने की बारी आती है। एक साफ सूती कपड़े में आइस क्यूब लपेट लें। इसे सीधे स्किन पर लगाने के बजाय कपड़े के जरिए हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर 2 से 3 मिनट तक मसाज करें।
इस ‘आइस क्यूब मसाज’ से त्वचा में कसावट आती है और चेहरा थका हुआ नहीं लगता। यह डलनेस को दूर करने के साथ-साथ पिंपल्स की समस्या को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
नमी को लॉक करना है जरूरी
बर्फ के इस्तेमाल के बाद स्किन को पूरी तरह न सुखाएं। जब चेहरा हल्का गीला (Damp) हो, तभी नेचुरल मॉइस्चराइजर लगा लें। सूखी स्किन पर क्रीम लगाने से वह ऊपरी सतह पर रह जाती है, जबकि हल्की गीली त्वचा नमी को अंदर तक सोख लेती है।
सुबह के समय एलोवेरा जेल, गुलाब जल मिला मॉइस्चराइजर या कोई लाइट क्रीम सबसे बेहतर विकल्प है।
अगर आप नियमित रूप से ये तीन स्टेप्स फॉलो करते हैं, तो कुछ ही दिनों में स्किन की क्वालिटी में साफ़ फर्क दिखने लगेगा।















