Olive Oil For Hair Growth : बालों की सही देखभाल के लिए आज भी लोग पुराने नुस्खों और नेचुरल ऑयल्स पर ही सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं. इन्हीं में से एक है ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल.
यह न केवल बालों को पोषण देता है, बल्कि स्कैल्प को मॉइस्चराइज कर बालों को जड़ों से सिरों तक मजबूत बनाता है. अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो रहे हैं, तो जैतून का तेल आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है.
विटामिन E और फैटी एसिड का पावरहाउस
जैतून का तेल बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन E और फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. ये तत्व बालों की जड़ों (Roots) को मजबूत करते हैं और बालों में नमी बनाए रखते हैं.
नियमित रूप से इस तेल की मालिश करने से बाल स्मूथ बनते हैं और उनके टूटने की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है. साथ ही, यह स्कैल्प से डैंड्रफ हटाने और बालों में नेचुरल शाइन लाने में भी मददगार है.
इस्तेमाल का सही तरीका
सिर्फ तेल लगाना काफी नहीं है, उसे सही तरीके से लगाना जरूरी है.
गुनगुना करें: बालों में लगाने के लिए 2-3 चम्मच जैतून के तेल को हल्का गुनगुना कर लें.
मसाज: उंगलियों के पोरों से स्कैल्प पर धीरे-धीरे मसाज करें.
समय: तेल को करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें, फिर किसी माइल्ड शैंपू से धो लें.
मिक्स: बेहतर परिणाम के लिए आप इसे एलोवेरा जेल, नारियल तेल या कैस्टर ऑयल के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं. इसे सप्ताह में 1 से 2 बार इस्तेमाल करना पर्याप्त है.
किन लोगों को बचना चाहिए?
हर चीज हर किसी को सूट नहीं करती. जिन लोगों के बाल पहले से ही ऑयली (तैलीय) हैं, उन्हें जैतून का तेल लगाने से बचना चाहिए.
चूंकि यह तेल काफी भारी और मॉइस्चराइजिंग होता है, इसलिए ऑयली बालों में इसे लगाने से चिपचिपाहट बढ़ सकती है और बाल ज्यादा भारी दिख सकते हैं.
Hair Growth Tips : अगर चाहते हैं लंबे, मुलायम और घने बाल तो आज़माएं ये असरदार हेयर केयर टिप्स















