Tips And Tricks : गर्मी की धूल हो या रोजमर्रा की भागदौड़, चश्मे के लेंस पर खरोंच या दाग-धब्बे आना एक आम समस्या है। शुरुआत में ये निशान बहुत मामूली लगते हैं, लेकिन समय के साथ ये आपकी नजर को धुंधला कर देते हैं और चश्मे की उम्र भी घटा देते हैं।
अच्छी दृष्टि के लिए चश्मे की सही देखभाल बेहद जरूरी है। लेंस बदलने के खर्च से बचने के लिए आप कुछ आसान घरेलू तरीके अपना सकते हैं।
बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट का इस्तेमाल
रसोई में मौजूद बेकिंग सोडा खरोंच हटाने का सस्ता और प्रभावी जरिया है। एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
इस पेस्ट को चश्मे के लेंस पर हल्के हाथों से गोलाकार (सर्कुलर मोशन) में घुमाएं और फिर साफ कपड़े से पोंछ लें। इसके अलावा साधारण टूथपेस्ट भी काफी काम आता है।
थोड़ा सा पेस्ट लेकर लेंस पर धीरे-धीरे रगड़ें। इसके बाद गुनगुने पानी से धोकर मुलायम कपड़े से सुखा लें।
अगर आप चाहें तो बाजार में मिलने वाली माइक्रो फाइबर पॉलिश का उपयोग भी कर सकते हैं, जो न केवल खरोंच मिटाती है बल्कि चश्मे को एक नई चमक भी देती है।
इन बातों का रखें खास ख्याल
घरेलू नुस्खे आजमाते समय सावधानी बरतना जरूरी है। याद रखें कि ये उपाय केवल हल्की खरोंचों पर ही काम करते हैं, बहुत गहरी या रफ खरोंच पर इनका असर कम होता है।
सफाई के लिए कभी भी कागज, टिश्यू पेपर या सूती रफ कपड़े का इस्तेमाल न करें, इससे लेंस पर निशान और गहरे हो सकते हैं।
हमेशा माइक्रो फाइबर या बेहद मुलायम कपड़े का ही प्रयोग करें। साथ ही, चश्मे पर किसी भी तरह के अम्लीय या तेज केमिकल के इस्तेमाल से हमेशा बचें।















