Mirror Vastu Tips : अक्सर हम घर की सजावट में इतने खो जाते हैं कि अनजाने में वास्तु के जरूरी नियमों की अनदेखी कर बैठते हैं। घर का डेकॉर तो शानदार लगता है, लेकिन गलत जगह रखी चीजें जीवन में नकारात्मकता और बाधाएं पैदा करने लगती हैं।
वास्तु शास्त्र में शीशे (Mirror) की सही जगह और दिशा का विशेष महत्व है। सही दिशा में लगा शीशा जहां पॉजिटिविटी लाता है, वहीं गलत दिशा आपकी परेशानियों का कारण बन सकती है।
सही दिशा है बेहद जरूरी
वास्तु के नियमों के मुताबिक, शीशा हमेशा घर की उत्तर (North) या पूर्व (East) दिशा में ही लगाना चाहिए। ये दोनों दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिए सबसे उत्तम मानी गई हैं।
इन दिशाओं में शीशा लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और जीवन में खुशहाली आती है। इसके विपरीत, दक्षिण या पश्चिम दिशा में शीशा लगाना वास्तु के हिसाब से बहुत अशुभ माना जाता है, जिससे कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं।
बेडरूम में बरतें सावधानी
बेडरूम में शीशा या ड्रेसिंग टेबल रखते समय सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। इसकी प्लेसमेंट ऐसी होनी चाहिए कि उसमें आपके बेड का प्रतिबिंब (Reflection) न दिखे।
अगर सोते समय शरीर का कोई भी हिस्सा शीशे में दिखता है, तो यह तनाव बढ़ाता है और तरक्की में बाधा डालता है। अगर जगह की कमी है, तो रात को सोते समय शीशे को किसी कपड़े से ढक देना बेहतर उपाय है।
मुख्य द्वार और स्टोर रूम की गलतियां
कई लोग सजावट के चक्कर में घर के मुख्य दरवाजे के बाहर शीशा लगा देते हैं। वास्तु के अनुसार यह एक बड़ी गलती है। ऐसा करने से घर के अंदर आने वाली सकारात्मक ऊर्जा दरवाजे से ही वापस लौट जाती है।
इसके अलावा, घर के स्टोर रूम में कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। अगर वहां रखना मजबूरी हो, तो उसे हमेशा ढककर रखें। साथ ही, घर के शीशे हमेशा साफ-सुथरे होने चाहिए, गंदा शीशा नकारात्मकता को बढ़ाता है।
Vastu Tips For Home : घर में भूलकर भी इन चीजों को खाली न रखें, वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष



















