Night Vastu Tips : दिनभर काम में व्यस्त रहने के बाद अक्सर लोग रात को घर व्यवस्थित करने या सफाई करने में जुट जाते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि घड़ी की सुई और सूर्य की स्थिति को अनदेखा कर किए गए ये काम आपकी जेब और सेहत दोनों पर असर डालते हैं।
अनजाने में अपनाई गई ये आदतें घर की बरकत को रोक सकती हैं।
सूर्यास्त के बाद झाड़ू: धन के लिए नुकसानदायक
वास्तु के नियमों के मुताबिक, सूरज ढलने के बाद घर में झाड़ू लगाना एक बड़ी भूल है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) बाहर निकल जाती है।
यह आदत न सिर्फ मानसिक शांति को भंग करती है, बल्कि आर्थिक स्थिरता को भी डगमगा देती है। पैसों से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए रात में सफाई के काम से परहेज करना ही बेहतर है।
बेडरूम का बिखराव और नींद का दुश्मन
सोने से ठीक पहले अपने कमरे पर एक नजर डालना बेहद जरूरी है। अगर बेड के आसपास कपड़े, किताबें या जूते-चप्पल इधर-उधर बिखरे हैं, तो यह सीधा नकारात्मक ऊर्जा को खींचता है।
एक अव्यवस्थित कमरा आपको कभी भी गहरी नींद नहीं लेने देगा। वास्तु शास्त्र साफ कहता है कि रात का यह बिखराव अगली सुबह थकान और चिड़चिड़ाहट बनकर सामने आता है। अच्छी सेहत के लिए सोने से पहले चीजों को अपनी जगह पर रखना अनिवार्य है।
रात का क्लेश और मानसिक तनाव
रात का समय शरीर और दिमाग को ‘रिचार्ज’ करने के लिए होता है। जानकर बताते हैं कि इस पहर में की गई बहस, झगड़ा या कोई भी नकारात्मक बात पूरे घर के ‘ऑरा’ (Aura) को खराब कर देती है।
रात में किया गया क्लेश सीधे तौर पर निगेटिव एनर्जी को आकर्षित करता है, जिससे रिश्तों में कड़वाहट तो घुलती ही है, साथ ही परिवार के सदस्यों का मानसिक तनाव (Mental Stress) भी काफी बढ़ जाता है।
मंदिर और दीपक से जुड़ी सावधानी
अक्सर लोग रात की आरती या पूजा के बाद मंदिर का दरवाजा खुला छोड़ देते हैं या पर्दा नहीं गिराते। वास्तु के नजरिए से रात में पूजा घर को खुला छोड़ना वास्तु दोष का बड़ा कारण बनता है।
इसके अलावा, पूजा खत्म होने के बाद बुझे हुए दीपक को वहां से तुरंत हटा देना चाहिए और स्थान साफ कर देना चाहिए। यह छोटी सी सतर्कता घर में शांति बनाए रखने में मदद करती है।



















