Plant Vastu Tips : वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष पौधों का संबंध सीधे ग्रहों और देवी-देवताओं से बताया गया है। इन्हीं में से एक है शमी का पौधा।
यह न सिर्फ भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, बल्कि नवग्रहों में न्यायाधीश माने जाने वाले ‘शनि’ को भी शांत रखता है। सही दिशा और दिन का ध्यान रखकर इसे लगाने से घर का वास्तु दोष ठीक हो सकता है।
कब और कहां लगाना सबसे सही?
शनिवार का दिन इस पौधे को रोपने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। आप इसे सीधे जमीन में या गमले में लगा सकते हैं।
घर के मुख्य द्वार (Main Gate) के पास शमी का पौधा लगाना वास्तु के लिहाज से बहुत शुभ होता है।
आर्थिक तंगी और शनि दोष का अचूक उपाय
अगर परिवार बार-बार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है, तो शमी को घर के ईशान कोण (Northeast) में लगाना चाहिए।
वहीं, जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष है या जो शनि के बुरे प्रभाव से सुरक्षित रहना चाहते हैं, उन्हें मेन गेट की बाईं तरफ यह पौधा लगाना चाहिए।
सफलता और सूर्य की रोशनी
घर से किसी भी जरूरी काम के लिए निकलते समय शमी के पौधे के दर्शन करके निकलना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलती है।
इस पौधे को धूप की जरूरत होती है, लेकिन अगर सीधी धूप वाली जगह नहीं है, तो इसे दक्षिण दिशा में भी रखा जा सकता है।
विजयादशमी का विशेष महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम ने लंका पर आक्रमण करने से पहले शमी के पौधे की पूजा की थी और विजय का आशीर्वाद मांगा था।
यही कारण है कि विजयादशमी के दिन इसे घर में लगाना या इसकी पूजा करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है।



















