Shanivar Ke Totke : हिंदू मान्यताओं में शनिवार का दिन शनिदेव की आराधना और उपायों के लिए विशेष महत्व रखता है। लोग शनि की कृपा पाने के लिए कई तरह के जतन करते हैं, लेकिन अनजाने में की गई एक छोटी सी गलती इन उपायों पर पानी फेर सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनिवार को कुछ खास चीजें दूसरों से मांगना या लेना सीधे तौर पर दुर्भाग्य को निमंत्रण देने जैसा है। इससे न केवल नकारात्मक ऊर्जा घर आती है, बल्कि आर्थिक और मानसिक कष्ट भी झेलने पड़ सकते हैं।
लोहे और चमड़े का सामान
लोहा शनि की धातु मानी जाती है। शनिवार के दिन किसी से लोहा मांगना या लेना शनिदेव को नाराज कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन लोहा लेने से शनि दोष सक्रिय हो जाता है, जिससे करियर में बाधाएं, विवाद और यहां तक कि दुर्घटना के योग भी बन सकते हैं।
इसी तरह, चमड़े की वस्तुएं (जैसे बेल्ट, जूते) भी शनि से संबंधित हैं। शनिवार को इन्हें किसी से लेने पर जीवन में संघर्ष बढ़ता है और मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
बेहतर है कि इस दिन पुराने जूते-चप्पल दान करें, न कि किसी से लें।
काली उड़द और सरसों तेल से जुड़ी सावधानियां
काली उड़द का संबंध भी शनि से है। शनिवार को किसी से उड़द की दाल लेना पारिवारिक कलह और पैसों की तंगी का कारण बन सकता है। हालांकि, इस दिन इसका दान करना शुभ है, जो शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करता है।
वहीं, सरसों के तेल का लेन-देन भी इस दिन अशुभ माना गया है। किसी से तेल मांगने पर उसकी पीड़ा और नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में प्रवेश कर सकती है, जिससे अचानक कर्ज और खर्चे बढ़ने लगते हैं।
लौंग लेने से बचें
शनिवार को किसी व्यक्ति से लौंग लेना भी परेशानी का सबब बन सकता है। मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रह दशा पर विपरीत असर पड़ता है और बनते कार्यों में बार-बार रुकावटें आने लगती हैं।
जीवन में तनाव और अनचाहे उतार-चढ़ाव से बचने के लिए इस दिन किसी से लौंग न लें। यदि उपाय करना हो, तो खुद लौंग खरीदकर हनुमान जी या शनिदेव को अर्पित करना ही श्रेयस्कर है।
Shiv Puja Niyam : सोमवार व्रत में जरूर करें भगवान शिव के ये 8 कार्य, मिलेगा विशेष आशीर्वाद



















