Vastu Tips : घर को महकाने वाले खुशबूदार फूल सिर्फ सजावट ही नहीं, बल्कि किस्मत बदलने का भी काम करते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पौधों का जिक्र है जो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
इनमें रजनीगंधा का स्थान बेहद खास है। वास्तु के जानकारों का कहना है कि अगर रजनीगंधा को सही नियम और दिशा के साथ लगाया जाए, तो यह धन लाभ के साथ-साथ करियर में ऊंची उड़ान का जरिया बन सकता है।
उत्तर या पूर्व दिशा है सबसे शुभ
वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक, रजनीगंधा के पौधे का पूरा लाभ तभी मिलता है जब दिशा सही हो। इस पौधे को हमेशा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
मान्यता है कि इन दिशाओं में रजनीगंधा लगाने से घर में बरकत बनी रहती है। यह परिवार के सदस्यों के लिए सौभाग्य लाता है और आय के नए स्रोत बनने में मदद मिलती है।
रिश्तों में घोले मिठास
रजनीगंधा की मनमोहक खुशबू घर के माहौल को पॉजिटिव बनाती है। जिस घर में यह पौधा सही दिशा में लगा होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
इसका सीधा असर घर के लोगों के आपसी संबंधों पर पड़ता है। विशेष रूप से पति-पत्नी के रिश्तों में प्यार बढ़ता है और आपसी समझ मजबूत होती है।
करियर और मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए भी इस पौधे को बेहद कारगर माना गया है।



















