देहरादून : ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का असर शुक्रवार को न्याय पंचायत छिद्दरवाला में देखने को मिला। यहाँ सैनिक कल्याण भवन में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रशासन ने एक ही छत के नीचे हजारों ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उप जिलाधिकारी (SDM) योगेश मेहरा की अध्यक्षता में लगे इस कैंप में कुल 2082 लोगों को मौके पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
Gadarpur : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रोशनपुर को दी विकास की रफ्तार, पढ़िए क्या मिली सौगात
मौके पर ही सुलझाई गईं 32 समस्याएं
शिविर का सबसे अहम हिस्सा जन-सुनवाई रहा। ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी अपनी दिक्कतें सीधे अधिकारियों के सामने रखीं। कुल 160 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से प्रशासन ने 32 मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया। बाकी शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
शिकायतों का ब्योरा इस प्रकार रहा:
- राजस्व विभाग: 26 मामले
- वन विभाग: 19 मामले
- ग्राम्य विकास: 18 मामले
- विद्युत विभाग: 14 मामले
- लोक निर्माण और सिंचाई विभाग: 13-13 मामले
सेहत से लेकर खेती तक: किसे क्या मिला?
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शिविर में बड़ी संख्या में लोगों को उपचार दिया। एलोपैथिक पद्धति से 530, होम्योपैथिक से 119 और आयुर्वेदिक पद्धति से 106 लोगों की जांच कर मुफ्त दवाइयां बांटी गईं। पशुपालन विभाग ने भी 347 पशुपालकों को जानवरों के लिए जरूरी औषधियां उपलब्ध कराईं।
उत्तराखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, 58 साल वालों को चुनाव ड्यूटी से मिली आजादी
किसानों के लिए भी यह शिविर फायदेमंद साबित हुआ। कृषि विभाग ने 97 और उद्यान विभाग ने 34 किसानों को कृषि यंत्र और बीज दिए। साथ ही, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र लोगों को जोड़ा गया।
पेंशन और राशन कार्ड की दिक्कतें हुईं दूर
रोजमर्रा की सरकारी उलझनों को सुलझाने के लिए भी लंबी कतारें देखी गईं। जिला पूर्ति विभाग ने 41 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी की। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन से जुड़ी 56 समस्याओं को सुलझाया, जबकि पंचायती राज विभाग ने परिवार रजिस्टर और दिव्यांग पेंशन के 82 मामले निपटाए।
डेयरी विभाग ने 80 लोगों को योजनाओं से जोड़ा, वहीं बाल विकास विभाग ने 6 लाभार्थियों को ‘मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट’ सौंपी। एनआरएलएम (NRLM) के तहत 123 और सैनिक कल्याण विभाग के जरिए 10 लोगों को लाभ मिला।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
इस शिविर में क्षेत्रीय विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल, राज्यमंत्री सुरेन्द्र मोघा और दर्जाधारी राज्यमंत्री मधु भट्ट विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी पंवार, ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर वेदवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे। एसडीएम योगेश मेहरा ने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं का प्रभावी अमल ही प्रशासन की प्राथमिकता है।
Ankita Bhandari Case : SIT जांच पर सवाल उठाने वालों को भाजपा का जवाब, याद दिलाया कोर्ट का फैसला



















