ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

Dehradun News : विधानसभा और सचिवालय में नौकरी दिलाने वाले ‘बंटी-बबली’ पर FIR दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून में सचिवालय और विधानसभा में पीए के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 7 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी आरिफ और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dehradun News : विधानसभा और सचिवालय में नौकरी दिलाने वाले 'बंटी-बबली' पर FIR दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS

  • सहस्त्रधारा रोड के मुकेश कुमार से 7 लाख की ठगी
  • आरिफ ने पीए के खाली पद का दिया झांसा
  • पत्नी ने फोन पर फर्जी अधिकारी बनकर की बात
  • 6 जनवरी 2026 को होनी थी फर्जी ज्वॉइनिंग

देहरादून, 12 जुलाई 2026 (दून हॉराइज़न)।

Dehradun News : उत्तराखंड विधानसभा और सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से सात लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने थाना रायपुर में आरोपी मोहम्मद आरिफ और उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सहस्त्रधारा रोड निवासी मुकेश कुमार की मुलाकात सचिवालय के सामने मोहम्मद आरिफ से हुई थी। आरिफ ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताया। उसने दावा किया कि वह सचिवालय और विधानसभा की एक निदेशक का चालक है।

दोनों की बातचीत लगातार होती रही। आरिफ ने मुकेश को बताया कि निदेशक के पीए के सेवानिवृत्त होने से पद खाली हो रहा है। उसने इस पद पर नियुक्ति कराने का सीधा भरोसा दिया।

नौकरी लगवाने के नाम पर आरिफ ने 6 लाख रुपये नकद लिए। उसने मुकेश से शैक्षणिक दस्तावेजों की हस्ताक्षरित प्रतियां और फोटो भी लिए। 6 जनवरी 2026 को ज्वॉइनिंग कराने की तारीख तय की गई। 5 जनवरी के बाद आरिफ ने मुकेश का फोन उठाना पूरी तरह बंद कर दिया।

पीड़ित ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई। पता चला कि आरिफ अपनी पत्नी से फोन पर बात करवाता था। पत्नी खुद को कथित तौर पर संबंधित अधिकारी बताती थी और पीड़ित को विश्वास में लेती थी।

विधानसभा में नई नियुक्ति के नाम पर एक कथित ‘फंक्शन’ की कहानी रची गई। अनुराग नाम के व्यक्ति के माध्यम से 1,38,660 रुपये अतिरिक्त लिए गए। बताया गया कि विधानसभा में जिसकी नई ज्वॉइनिंग होती है, वह अपनी तरफ से पार्टी देता है।

आरिफ ने दावा किया था कि इस फंक्शन में सचिव और मंत्री जैसे बड़े पदाधिकारी शामिल होते हैं। इससे नए कर्मचारी की पहचान बनती है। अनुराग की विधानसभा में कैंटीन होने की बात कहकर उसी से व्यवस्था कराने का झांसा दिया गया। यह राशि बाद में वापस होने का दावा किया गया था।

इस तरह कुल सात लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। पीड़ित मुकेश कुमार के पास आरोपियों से हुई फोन पर बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग सुरक्षित है।

प्रेमनगर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित मुकेश कुमार की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद आरिफ और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की बारीकी से जांच चल रही है। जांच के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : वक्फ संपत्तियों में करोड़ों का गोलमाल! गढ़वाल कमिश्नर सख्त, 10 दिन में तलब की जांच रिपोर्ट

Advertisement

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment