North India Train Delays : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने रेल यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कोहरे की घनी चादर के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम हो गई है, जिसका सीधा असर दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाली ट्रेनों पर पड़ा है।
शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी स्थिति को देखें तो देश के विभिन्न हिस्सों से राजधानी दिल्ली पहुंचने वाली 35 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी पीछे चल रही हैं।
लोको पायलटों को नहीं दिख रहे सिग्नल
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोहरे की वजह से पटरियों पर सिग्नल देखने में लोको पायलटों को काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे हालात में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए लोको पायलट एहतियातन ट्रेनों की रफ्तार धीमी करके चला रहे हैं। रफ्तार कम होने से ट्रेनों का पूरा शेड्यूल गड़बड़ा गया है। कई प्रमुख ट्रेनें एक या दो घंटे नहीं, बल्कि 7 घंटे तक की देरी से दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों पर पहुंच रही हैं।
सुरक्षा से समझौता नहीं: रेलवे
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि रेलवे कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता बरत रहा है। उन्होंने बताया कि विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनों की गति जरूर धीमी हुई है, लेकिन यह यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जैसे ही कोहरा छटेगा, ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जाएगा।
नई दिल्ली स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का हाल
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली गाड़ियों में सबसे ज्यादा देरी दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल और त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में दर्ज की गई है। ये दोनों गाड़ियां 7 घंटे 10 मिनट की देरी से चल रही हैं।

इसके अलावा तेलंगाना एक्सप्रेस करीब 5 घंटे और जाट हमसफर 4 घंटे से ज्यादा लेट है। राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी कोहरे की मार से नहीं बच सकी हैं और एक से सवा घंटे की देरी से चल रही हैं।
नीचे देखें दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों की लेट-लतीफी का पूरा विवरण:
| ट्रेन का नाम | देरी का समय |
| नई दिल्ली स्टेशन (NDLS) | |
| 02569 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल | 7 घंटे 10 मिनट |
| 14619 त्रिपुरा सुंदरी | 7 घंटे 10 मिनट |
| 12730 तेलंगाना एक्सप्रेस | 4 घंटे 42 मिनट |
| 12751 जाट हमसफर | 4 घंटे 12 मिनट |
| 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस | 3 घंटे 57 मिनट |
| 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस | 3 घंटे 56 मिनट |
| 12393 सप्त क्रांति एक्सप्रेस | 2 घंटे 53 मिनट |
| 12058 जनशताब्दी एक्सप्रेस | 2 घंटे 35 मिनट |
| 82501 आईआरसीटीसी तेजस | 2 घंटे 15 मिनट |
| 12877 नई दिल्ली गरीब रथ | 2 घंटे 5 मिनट |
| 20807 हीरा कुंड एक्सप्रेस | 1 घंटे 44 मिनट |
| 12301 राजधानी एक्सप्रेस | 1 घंटे 20 मिनट |
| 22823 तेजस राजधानी | 1 घंटे 13 मिनट |
| 12423 राजधानी एक्सप्रेस | 1 घंटे 12 मिनट |
आनंद विहार, दिल्ली जंक्शन और निजामुद्दीन का हाल
सिर्फ नई दिल्ली ही नहीं, बल्कि आनंद विहार टर्मिनल, पुरानी दिल्ली (दिल्ली जंक्शन) और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर भी यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पुरानी दिल्ली स्टेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े 6 घंटे से ज्यादा लेट है। वहीं, निजामुद्दीन आने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस 6 घंटे और तेलंगाना एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही है।
| ट्रेन का नाम | देरी का समय |
| दिल्ली जंक्शन (Old Delhi) | |
| 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस | 6 घंटे 35 मिनट |
| 12225 कैफियत एक्सप्रेस | 3 घंटे 31 मिनट |
| 12379 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस | 2 घंटे 3 मिनट |
| हजरत निजामुद्दीन (NZM) | |
| 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस | 6 घंटे 14 मिनट |
| 12723 तेलंगाना एक्सप्रेस | 5 घंटे 13 मिनट |
| 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस | 3 घंटे 58 मिनट |
| 22867 निजामुद्दीन हमसफर | 3 घंटे 29 मिनट |
| 12221 निजामुद्दीन राजधानी | 3 घंटे 10 मिनट |
| आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) | |
| 12571 हमसफर एक्सप्रेस | 2 घंटे 44 मिनट |
| 13429 एमएलडीटी ANVT एक्सप्रेस | 2 घंटे 21 मिनट |
| 12435 गरीब रथ एक्सप्रेस | 2 घंटे 4 मिनट |
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन की लाइव लोकेशन जरूर चेक कर लें।



















