होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

Dehradun Crime : 19 साल के लड़कों ने नशे के लिए की चोरी, 5 लाख का माल बरामद

देहरादून की सेलाकुई पुलिस ने राजावाला क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने महज 19 साल के दो युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 लाख रुपये का सामान बरामद किया।

Published on: January 6, 2026 3:28 PM
Dehradun Crime : 19 साल के लड़कों ने नशे के लिए की चोरी, 5 लाख का माल बरामद
Join Our Whatsapp Channel

HIGHLIGHTS

  • बड़ी बरामदगी: आरोपियों से 5 लाख रुपये की ज्वैलरी, लैपटॉप, प्रोजेक्टर और इलेक्ट्रॉनिक सामान मिला।
  • वजह: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए बंद घर को बनाया था निशाना।
  • गिरफ्तारी: राजा रोड तिराहे से दो बालिग आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर संरक्षण में।
  • शिकायत: भागीरथी एन्क्लेव निवासी अमर सिंह बारवाल ने दर्ज कराया था मुकदमा।

Dehradun Crime : देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र में बंद घर को निशाना बनाने वाले शातिर चोरों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार (06 जनवरी 2026) को पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चोरी गया लगभग 5 लाख रुपये का माल बरामद किया।

Dehradun : त्यूनी के छात्रों की मांग पूरी, DM Savin Bansal ने लाइब्रेरी के लिए जारी किए 7.20 लाख

चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी महज 19 साल के हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिली कामयाबी

भागीरथी एन्क्लेव, राजावाला के रहने वाले अमर सिंह बारवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बंद घर से जेवरात और कीमती सामान चोरी हो गया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सेलाकुई थानाध्यक्ष पी.डी. भट्ट के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और पुराने अपराधियों का सत्यापन शुरू किया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने राजा रोड तिराहे पर जाल बिछाया।

अंकिता हत्याकांड में नाम घसीटने पर Dushyant Gautam का पलटवार, दर्ज कराया मुकदमा

महंगे शौक और नशा बना अपराध का कारण

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों, अनुज कुमार और मोहित ठाकुर (दोनों निवासी सेलाकुई) को धर दबोचा। इनके साथ एक विधि विवादित किशोर को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे नशे के आदी हैं। अपने नशे और अन्य महंगे शौकों को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने चोरी का रास्ता चुना।

घर से चुराया था पूरा ‘इलेक्ट्रॉनिक शोरूम’

बरामद सामान की लिस्ट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने घर को पूरी तरह खंगाल दिया था। पुलिस ने इनके पास से सोने की चेन और लटकन के अलावा भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए हैं।

इनमें दो लैपटॉप (Dell और HP), 5 स्पीकर, एक प्रोजेक्टर, साउंड मिक्सचर सिस्टम, 3 माइक, सैमसंग एलईडी टीवी और एक माइक्रोवेव ओवन शामिल है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये आकी गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमेर सिंह, मीना रावत और कॉन्स्टेबल उपेंद्र, सोहन, सुधीर व मुकेश शामिल रहे।

Naresh Bansal Statement Ankita Case : भाजपा सांसद का बड़ा बयान – जरूरत पड़ी तो कराएंगे CBI जांच

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading