DM Savin Bansal : देहरादून के सुदूरवर्ती सीमांत क्षेत्र त्यूनी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की दशा सुधारने और वहां फर्नीचर की व्यवस्था के लिए 7.20 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।
Naresh Bansal Statement Ankita Case : भाजपा सांसद का बड़ा बयान – जरूरत पड़ी तो कराएंगे CBI जांच
यह कदम छात्रों को शहर जैसी पठन-पाठन की सुविधाएं उनके घर के पास ही मुहैया कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने की थी मांग
जिलाधिकारी सविन बंसल जब पिछले दिनों त्यूनी भ्रमण पर थे, तब वहां के स्थानीय छात्र-छात्राओं और ‘संकल्प जनजातीय उत्थान फाउंडेशन समिति’ ने उनसे एक बेहतर पुस्तकालय की मांग की थी।
छात्रों का कहना था कि संसाधनों की कमी के कारण उन्हें पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने ग्रामीण निर्माण विभाग को तुरंत प्राक्कलन (Estimate) तैयार करने के निर्देश दिए थे। अब उस वादे को निभाते हुए प्रशासन ने धनराशि जारी कर दी है।
जिला खनिज फाउंडेशन से मिली मंजूरी
ग्रामीण निर्माण विभाग, देहरादून ने लाइब्रेरी की मरम्मत और फर्नीचर के लिए कुल 12.20 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत इस प्रस्ताव को डीएम ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की बैठक में रखा।
22 दिसंबर के कोर्ट आदेश के बाद ऋषिकेश में तनाव, यशपाल आर्य ने लिखा सीएम को पत्र
शासी परिषद ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए 12 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इसी क्रम में स्वीकृत राशि का 60 प्रतिशत हिस्सा, यानी 7 लाख 20 हजार रुपये विभाग के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है।
गुणवत्ता जांच के बाद मिलेगी शेष राशि
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। अभी जारी की गई रकम से काम शुरू किया जाएगा। शेष बची हुई 40 प्रतिशत धनराशि (4.80 लाख रुपये) तभी जारी होगी, जब विभाग उपयोगिता प्रमाण पत्र देगा और किसी तीसरे पक्ष (Third Party) द्वारा कार्य की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट सही पाई जाएगी।
सीमांत क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा मंच
त्यूनी जैसे दुर्गम इलाके में लाइब्रेरी के सुदृढ़ीकरण से वहां के विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और ज्ञानवर्धन के लिए एक शांत और साधन-संपन्न स्थान उपलब्ध होगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी समान शिक्षा के अवसर देना प्रशासन की प्राथमिकता है और यह लाइब्रेरी युवाओं में अध्ययन की संस्कृति को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगी।
अंकिता हत्याकांड में नाम घसीटने पर Dushyant Gautam का पलटवार, दर्ज कराया मुकदमा



















