होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

उत्तराखंड में 134 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, आज से करें आवेदन

Published on: December 22, 2025 4:23 PM
उत्तराखंड में 134 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, आज से करें आवेदन
Join Our Whatsapp Channel

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत स्वास्थ्य विभाग 134 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की सीधी भर्ती करने जा रहा है। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने इसके लिए आज, 22 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस नई भर्ती की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहाड़ और मैदानी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभाग तेजी से खाली पदों को भर रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीधे अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

विभाग ने जिलों के हिसाब से रिक्तियों का ब्यौरा भी जारी कर दिया है। इस भर्ती में सबसे ज्यादा 24 पद पौड़ी जिले के हिस्से आए हैं। इसके बाद ऊधमसिंह नगर में 20, पिथौरागढ़ में 16 और अल्मोड़ा में 15 सीएचओ तैनात किए जाएंगे। हरिद्वार में 14, चमोली में 13 और टिहरी में 10 पदों पर नियुक्ति होगी। वहीं, चंपावत में सात, राजधानी देहरादून में छह, उत्तरकाशी में पांच और नैनीताल में चार पद भरे जाएंगे।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading