होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रकोप, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Published on: December 26, 2025 12:02 PM
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रकोप, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Join Our Whatsapp Channel

उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक शीत लहर का प्रकोप लगातार जारी है। जहां पर्वतीय इलाकों में सुबह के कोहरे के बाद दिन में धूप खिल रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।

मौसम विभाग ने आज राज्य के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। प्रदेश के बाकी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट के चलते ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है।

विभाग ने हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के मैदानी इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर आज ‘शीत दिवस’ (कोल्ड डे) जैसी स्थिति रहने और घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। राजधानी देहरादून में आज आसमान साफ रहने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

कड़ाके की सर्दी का असर यातायात व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है, जिससे हाईवे पर वाहन दिन में भी लाइट जलाकर रेंगते हुए चल रहे हैं। बीते दिनों गंगोत्री धाम में तापमान इतना गिर गया था कि वहां नदी-नाले और झरने तक जमने की तस्वीरें सामने आई थीं। कोहरे और ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading