Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और सूखे मौसम के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जनवरी से राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, अगले 48 घंटे यानी 19 और 20 जनवरी को प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।
Dehradun : दिव्यांग बच्ची को एडमिशन नहीं दिया तो नपेगा स्कूल, DM ने मांगी एक्शन रिपोर्ट
इन 5 जिलों में बर्फबारी और बारिश के आसार
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 21 से 24 जनवरी के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी। वहीं, मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने की उम्मीद है, जिससे ठंड का असर और तीखा होगा।

बारिश के इंतजार में घुटता देहरादून
पहाड़ों पर जहां बर्फबारी का इंतजार है, वहीं राजधानी देहरादून बारिश न होने की कीमत चुका रही है। बारिश के लंबे खिंचाव का सीधा असर दून की आबोहवा पर पड़ा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 172 दर्ज किया गया। हवा में नमी न होने से धूल और धुएं के कण वातावरण में जमे हुए हैं।
चिंताजनक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण
दिसंबर महीने में खराब रही हवा की गुणवत्ता जनवरी की शुरुआत में कुछ हद तक सुधरी थी, लेकिन शुष्क मौसम ने इसे फिर बिगाड़ दिया है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट किए गए 16 जनवरी के आंकड़ों ने चिंता और बढ़ा दी है।
Uttarakhand UCC : शादी का सर्टिफिकेट अब 5 दिन में, वीडियो कॉल से हो रही गवाही
उस दिन दून का एक्यूआई 207 तक पहुंच गया था। इसमें पीएम 2.5 का स्तर 92 और पीएम 10 का स्तर 110 रिकॉर्ड किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक श्रेणी में आता है।



















