Shahi Tukda Recipe : हैदराबाद की मशहूर मिठाई शाही टुकड़ा अपने रॉयल स्वाद और रसीली बनावट के लिए जानी जाती है। घर में कोई पूजा हो, त्योहार का मौका हो या मेहमानों के स्वागत की तैयारी, यह मिठाई आपके मेन्यू में खास जगह बना सकती है।
ब्रेड और दूध के सही मिश्रण से तैयार यह डिश किसी भी समारोह की खुशी को दोगुना कर देती है। यहां जानिए इसे घर पर बनाने का आसान तरीका।
जरूरी सामग्री की तैयारी
इस रॉयल मिठाई को तैयार करने के लिए आपको 8-10 ब्रेड स्लाइस और 1 लीटर दूध की जरूरत होगी। मिठास और खुशबू के लिए 1 कप चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर और एक चौथाई चम्मच केसर रख लें।
गार्निशिंग के लिए एक चौथाई कप कटे हुए बादाम, पिस्ते, काजू और मिक्स ड्राई फ्रूट्स तैयार रखें। इसे तलने के लिए एक चौथाई कप घी का उपयोग करें।
मिश्रण बनाने की विधि
सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के चारों किनारों को काट कर अलग कर लें और स्लाइस को एक प्लेट में रख दें। अब एक पैन में दूध गर्म करें।
दूध गर्म होने पर इसमें चीनी मिलाएं। इसके बाद स्वाद बढ़ाने के लिए मिश्रण में इलायची पाउडर और केसर डाल दें।
तलने और सजाने का तरीका
तैयार किए गए दूध के मिश्रण में ब्रेड स्लाइस को अच्छे से डुबो दें। अब एक कड़ाही में घी गर्म करें। घी गर्म होने के बाद मिश्रण में भिगोई हुई ब्रेड स्लाइस को इसमें तल लें।
तली हुई ब्रेड स्लाइस को एक बर्तन में निकालें। अंत में इसे कटे हुए बादाम, पिस्ते, काजू और अन्य ड्राई फ्रूट्स से सजाएं।
इन बातों का रखें खास ख्याल
शाही टुकड़ा बनाते समय ध्यान रखें कि ब्रेड मिश्रण में अच्छे से भीग जाए। तलते समय आंच मध्यम रखें ताकि यह जल न जाए।
आप इसे ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
Creamy Tomato Pasta Recipe : साधारण पास्ता को दें क्रीमी ट्विस्ट, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान















