देहरादून : देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की क्लास लगाते हुए सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर सख्त रुख दिखाया है।
Uttarakhand Weather : 21 से 24 जनवरी तक इन 5 जिलों में होगी बर्फबारी, अलर्ट जारी
डीएम ने साफ कर दिया कि सीएम हेल्पलाइन मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई या फाइल को लटकाना अब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
शिकायतकर्ता से सीधी बात करें अफसर
डीएम सविन बंसल ने बैठक में एक नया और अहम निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी सिर्फ पोर्टल पर जवाब लिखकर जिम्मेदारी से पल्ला न झाड़ें। अधिकारी को शिकायतकर्ता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा। जब तक अधिकारी पीड़ित की समस्या की वास्तविकता को खुद नहीं समझेंगे, तब तक सही समाधान नहीं निकलेगा।
डीएम ने जोर देकर कहा कि शिकायतों का निस्तारण ऐसा हो कि शिकायतकर्ता को दोबारा उसी मुद्दे के लिए हेल्पलाइन पर कॉल न करना पड़े।
पेंडेंसी पर तय होगी जिम्मेदारी
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार पेंडिंग फाइलों का हिसाब मांगा। जिन मामलों में बेवजह देरी पाई गई, वहां उन्होंने तत्काल निस्तारण के आदेश दिए। डीएम ने अधिकारियों को चेताया कि यदि सीएम हेल्पलाइन पर कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित मिला, तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने निस्तारण के बाद पोर्टल पर ‘संतुष्टि आधारित’ और ठोस रिपोर्ट अपलोड करने की हिदायत भी दी।
Dehradun : दिव्यांग बच्ची को एडमिशन नहीं दिया तो नपेगा स्कूल, DM ने मांगी एक्शन रिपोर्ट
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कृष्ण कुमार मिश्रा, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, एसडीएम मुख्यालय अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी और उप नगर आयुक्त संतोष कुमार समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।



















