Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। हालात यह हैं कि पहाड़ों की रानी मसूरी में तापमान शून्य से नीचे जाने के कारण अटल उद्यान की झील पूरी तरह जम गई है। मौसम विभाग ने 12 और 13 जनवरी को प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है।
भीमताल हादसा: 50 फीट खाई में गिरी छात्रों की बस, पेड़ों ने बचाई 26 जान
मसूरी में पाले का प्रकोप, सड़कों पर फिसलन
मसूरी में रात का तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है। इसका सीधा असर जनजीवन पर दिख रहा है। अटल उद्यान की झील जमने के साथ ही कई रिहायशी इलाकों में नलों के अंदर पानी जमने की खबरें हैं।
सड़कों पर पाले (Frost) की एक मोटी परत जम गई है, जिससे वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और रात के समय पाला स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है।
पंतनगर में 1.8 डिग्री पहुंचा पारा
मैदानी और तराई क्षेत्रों में ठंड का असर पहाड़ों से भी ज्यादा महसूस किया जा रहा है। पंतनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री लुढ़क कर 1.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं, मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री और नई टिहरी में 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हरिद्वार में रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहाँ दिन भर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए।
Sukhwant Singh : एसएसपी का बड़ा एक्शन, एसओ और एसआई सस्पेंड, 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून: दिन में धूप, रात में गलन
राजधानी देहरादून के मौसम का मिजाज थोड़ा अलग है। यहाँ दिन में धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन सूरज ढलते ही तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। रविवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस था, जो रात होते-होते 6.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
6 जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर (US Nagar) में शीतलहर का ‘येलो अलर्ट’ है। इसके अलावा, इन दोनों जिलों के साथ नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण गलन बढ़ने से लोगों की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं।



















